दरभंगा: दिनांक 5 अगस्त को दरभंगा परिसदन मे भाजपा जिला दरभंगा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक जिलाध्यक्ष हरि सहनी जी के अध्यक्षता मे आहुत हुई। बैठक मे मुख्य अतिथी के रूप मे बिहार के प्रदेश महामंत्री सह प्रदेश सदस्यता प्रभारी,विधान पार्षद राधामोहन शर्मा ने सदस्यता अभियान की समीक्षा की एवं सदस्यता बढ़ाने के लिए दिशा निर्देश दिये।

बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री सह प्रदेश सदस्यता प्रभारी राधामोहन शर्मा ने सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि आप सभी कार्यकर्ता सदस्यता अभियान के तहत घर-घर जाकर समाज के सभी वर्गों के लोगों को पार्टी से जोड़े। उन्होंने कहा कि भाजपा किसी व्यक्ति विशेष की पार्टी नही है,यह कार्यकर्ताओं की पार्टी है जिसका कार्यकर्ता पंचायत अध्यक्ष से संसद तक परिश्रम के बल पर जाता है। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ताओं से कम से कम 25 नये सदस्य को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जहाँ कार्यकर्ताओं का सम्मान होता है और वार्ड,पंचायत,जिला परिषद के चुनाव मे अधिक से अधिक कार्यकर्ता ही चुनाव जीतकर आते है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील किया की अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़े ताकि आने वाले समय मे पार्टी संगठन और अधिक मजबूत हो सके।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जाले विधायक सह प्रदेश प्रवक्ता जीवेश मिश्रा ने कहा की आज जो यह पार्टी विशाल वटवृक्ष के रूप मे खड़ी है वह इसी संगठन और आप सभी कार्यकर्ता के कठोर परिश्रम का परिणाम है।उन्होंने 11 अगस्त तक चलने वाले सदस्यता अभियान कार्यक्रम मे अधिक से अधिक लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने की अपील की। उन्होंने कहा की कार्यकर्ता ही संगठन का पूँजी होता है। सदस्यता अभियान के माध्यम से गाँव-गाँव जाकर उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने की अपील कार्यकर्ताओं से की।
बैठक मे विधान पार्षद सुनील सिंह,जिला प्रभारी रामकुमार झा,पूर्व विधान पार्षद मिश्रीलाल यादव,किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डाँ मुरारी मोहन झा,जिला सदस्यता प्रभारी विवेकानंद पासवान,महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री मीना झा,सह सदस्यता प्रभारी हेमंत झा,जिला महामंत्री संजीव साह,शिवजी यादव,आदित्य नारायण चौधरी मन्ना,जिला उपाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर,रामचन्द्र प्रसाद,जिला मिडिया प्रभारी मुकुन्द चौधरी,अमलेश झा,पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश साह,मणिकांत मिश्र,तनवीर हसन,धर्मशीला गुप्ता,ज्योति कृष्ण झा,पंकज झा,विकास चौधरी,उमेश चौधरी,सुमित झा,संतोष पोद्दार,मणिकांत झा,राजीव झा,सोनु ठाकुर,एँव सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे।