- न्यूज़ डेस्क
शनिवार को बाहुबली विधायक अनंत सिंह के खिलाफ अनलॉफुल एक्टिविटीज(प्रिवेंशन) एक्ट के तहत केस भी दर्ज हुआ है। जिसके बाद विधायक के पैतृक आवास से एक ग्रेनेड और एके-47 भी बरामद किया गया है। इसके बाद बाहुबली विधायक अनंत सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पटना पुलिस शनिवार देर रात उनके सरकारी आवास पहुंची। जब अनंत सिंह को पुलिस के आने की भनक लगी, तो वो आवास के पिछले दरवाजे से फरार हो गए। पुलिस ने अनंत सिंह के सरकारी आवास से छोटन को गिरफ्तार कर लिया है। छोटन विधायक अनंत सिंह का करीबी है। छोटन बाढ़ के 295/90 के मामले में फरार था। छोटन सिंह पर 22 हत्या के मामले हैं ग्रामीण एसपी कांतेश मिश्रा और सिटी एसपी सेंट्रल विनय तिवारी के नेतृत्व में पुलिस जब पहुंची, तो घर का दरवाजा बंद था। पुलिस किसी तरह घर के अंदर दाखिल हुई, लेकिन घर के अंदर का दरवाजा भी मिला। इसके लिए पुलिस को तीस मिनट तक इंतजार भी करना पड़ा। पुलिस ने विधायक के फरार होने पर पुलिस ने कहा, ‘हमने अनंत सिंह की पत्नी से बातचीत की। उनकी पत्नी ने अनंत सिंह के बारे में कोई जानकारी नहीं दी अब हम आगे की कार्रवाई पर विचार करेंगे।
