डेस्क: बिहार के बहुचर्चित मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले में दिल्ली की साकेत कोर्ट ने मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर को दोषी करार दिया है। यौन शोषण के मामले में कोर्ट ने 20 आरोपियों में से 19 को दोषी पाया। कोर्ट सजा का ऐलान 28 जनवरी को करेगा। बता दें कि ब्रजेश ठाकुर पर नाबालिग बच्चियों और युवतियों के यौन शोषण के आरोप लगे थे। दिल्ली की साकेत कोर्ट ने इसे सही पाया।
कोर्ट ने इन आरोपियों को दोषी करार दिया है।

2. इंदू कुमारी
3. मीनू देेेईवव
4. मंजू देवी मुजफ्फरपुरबालिकागृह में काउंसलर
5. चंदा देवी मुजफ्फरपुर बालिकागृह में गृह माता
6. नेहा कुमारी, मुजफ्फरपुर, बालिकागृह में नर्स
7. हेमा मसीह पति विकास मसीह मुजफ्फरपुर, बालिकागृह में केस वर्कर
9. रवि कुमार, तत्कालीन सीपीओ
10. विकास कुमार, CWC का सदस्य
11. दिलीप कुमार , CWC का अध्यक्ष
12. विजय तिवारी
13. गुड्डू पटेल
17. रामाशंकर सिंह
18. डॉ. अश्विनी
19. साइस्ता परवीन