डेस्क: गणतंत्र दिवस के मौके पर दिए जाने वाले पद्म श्री पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉर्ज फर्नांडीस, अरुण जेटली और सुषमा स्वराज को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान दिया गया है। एमसी मैरीकॉम सहित यह पुरस्कार कुल 7 लोगों को दिया जाएगा। 16 हस्तियों को पद्म भूषण और 118 हस्तियों को पद्म श्री देने का ऐलान किया गया है। इन हस्तियों में 8 बिहार के हैं।
बिहार के इन लोगों को किया जाएगा सम्मानित

जॉर्ज फर्नांडीस (मरणोपरांत), सार्वजनिक मामले, पद्म विभूषण
श्सुजॉय के. गुहा, विज्ञान और इंजीनियरिंग, पद्म श्री
बिमल कुमार जैन, सामाजिक कार्य, पद्म श्री
शांति जैन, कला, पद्म श्री
डॉ शांति राय, मेडिसिन, पद्म श्री
श्याम सुंदर शर्मा, कला, पद्म श्री
रामजी सिंह, सामाजिक कार्य, पद्म श्री
वशिष्ठ नारायण सिंह (मरणोपरांत), विज्ञान और इंजीनियरिंग, पद्म श्री
पद्म विभूषण
जॉर्ज फर्नांडिस (मरणोपरांत), अरुण जेटली (मरणोपरांत), सर अनिरुद्ध जुगनाथ, एमसी मैरी कॉम, छन्नूलाल मिश्रा, सुषमा स्वराज (मरणोपरांत), पेजावरा मठ के महंत श्री विश्वेशा (मरणोपरांत)।
पद्म भूषण
कृष्णाम्मल जगन्नाथन, एससी जमिर, अनिल प्रकाश दोषी, सेरिंग नंडोल, आनंद महिंद्रा, नीलकंठ रामकृष्ण माधव मेनन (मरणोपरांत), मनोहर पर्रिकर, प्रो जगदीश सेठ, पीवी सिंधु, वेणु श्रीनिवासन, मुमताज अली, सैयद मुआजेम अली (मरणोपरांत), मुजफ्फर हुसैन बेग, अजय चक्रवर्ती, मनोज दास, बालकृष्ण दोषी।
पद्मश्री
हरेकाला हजब्बा, अरुणोदय मंडल, राधामोहन और साबरमती, कुशल कोनवार शर्मा, त्रिनिती सावो, रविकन्नन, एस रामकृष्णन, सुंदरम वर्मा, मुन्ना मास्टर, योगी आर्यन, राहीबाई सोमा पोपेरा, हिम्मत राम भांभू, मोझ्झिकल पंकजाक्षी, कंगना रनौत, एकता कपूर, करण जौहर, जगदीश लाल आहूजा, मोहम्मद शरीफ, जावेद अहमद टाक, तुलसी गोडा, सत्यनारायण मुंदयूर, अब्दुल जब्बार, उषा चौमार, पोपटराव पवार समेत 18 हस्तियों को पद्मश्री दिया जाएगा।