डेस्क: दिनांक 19 /02/2020 को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्य समिति प्रथम बैठक नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी के अध्यक्षता में कान्हा विवाह भवन बरहत्ता रोड लहेरियासराय में आहूत किया गया। इस बैठक में मुख्य अतिथि बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे थे। इस बैठक में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर, मधुबनी के सांसद डॉ अशोक कुमार यादव ,नगर विधायक संजय सरावगी,जाले विधायक जीवेश मिश्रा ,विधान पार्षद अर्जुन साहनी ,सुनील सिंह ,पूर्व विधान पार्षद मिश्री लाल यादव ,एवं पूर्व जिला अध्यक्ष समस्तीपुर के प्रभारी हरि सहनी थे।

अपने संबोधन में मंत्री ने कहा वर्तमान में मोदी सरकार ने नागरिकता संशोधन 2019 बनाकर गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। गांधीवादी मान्यता का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण मोदी सरकार ने दिया है। आज के विभाजित वैश्विक परिदृशय में यह अनुपम उदाहरण है ,कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर के यह संदेश देना है कि यह कानून तोड़ने का नहीं जोड़ने का है। लेकिन विपक्ष के द्वारा जनता को दिग्भ्रमित कर वोट की राजनीतिक करने का सीधा आरोप लगाए। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आज सर्वश्रेष्ठ कार्यकर्ता की श्रेणी में है, अनुपम है। आज इसी के बदौलत भारतीय जनता पार्टी का स्थान विश्व के सबसे बड़ा पार्टी में दर्ज है।
अपने संबोधन में स्थानीय सांसद ने कहा कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव हेतु कमर कस लेना चाहिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर विधानसभा चुनाव में प्रचण्ड जीत के लिए जी जान से जुट जाए, कार्यकर्ताओं का एकजुटता का परिणाम है कि लगातार विगत वर्षों से भारतीय जनता पार्टी लोकसभा में परचम लहराने का कार्य करता रहा है। आप लोगों के द्वारा एक सांसद का चुनाव न किया गया बल्कि एक कार्यकर्ता का सम्मान किया गया है। आप लोग के समस्याओं के निराकरण हेतु हम दिन रात एक किए हुए हैं। जिसका परिणाम कुछ दिन में नजर आने लगेगी और नजर आ रही है। कुछ दिनों के पश्चात दरभंगा से हवाई अड्डा का परिचालन शुरू हो जाएगा और सुपर एस्पेसलिस्ट में इलाज शुरू होगा। और सभी समस्याओं का निदान के लिए अनवरत हम लगे हुए हैं ।
अपने संबोधन में मधुबनी सांसद अशोक यादव ने कहा देश नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के पथ पर अग्रसर है कार्यकर्ताओं को केवल उनके हर योजनाओं को लेकर घर-घर पहुंचाने की जरूरत है। इस बैठक में नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को बधाई दी गई। अपने संबोधन में प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी ने कहा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता केवल बूथ एवं शक्ति केंद्र की बैठक कर ,भौतिक सत्यापन कर, ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को जोड़ने का कार्य करें एवं प्रत्येक विधानसभा में माह में एक बार बैठक कर जन समस्याओं का निदान हेतु अपने सांसद एवं विधायक के समक्ष विषय रखें।
अपने संबोधन में नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा भारतीय जनता पार्टी के विस्तार के लिए वह परिश्रम की पराकाष्ठा तक जाएंगे। ऐसा संकल्प ले यहां से जाएंगे सभी कार्यकर्ता। भाजपा निर्विरोध रूप से दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है आज गर्व है कि हम भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं। आज मुझे घर घर जाकर के सेवा करने का मौका मिला है और उस समस्या के निदान हेतू लड़ता रहा हूं और समाधान करता रहा हूं। यही सोच नगर विधानसभा को आगे की ओर ले जा रहा है।
अपने संबोधन में जाले विधायक सह प्रदेश प्रवक्ता जीवेश मिश्र ने कहा आने वाले चुनाव में नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और उनके छवि वालेे नेतृत्व और अमित शाह के कुशल संगठन की बड़ी भूमिका है। इस बार फिर बिहार में सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा। यह संकल्प लेकर यहां से जाने की जरूरी है ।
अपने संबोधन में विधान पार्षद अर्जुन सहनी ने कहा एकात्म मानववाद दर्शन को अपनी वैचारिक हथियार बनाये कार्यकर्ता और उस सिद्धान्तों के रूप में लेकर आगे बढ़ना है ,और सबसे नीचे गुजर कर रहा है परिवार के मदद करने की जरूरत है । अपने संबोधन में विधान पार्षद सुनील सिंह ने कहा सब सरकार में 3 साल बाद लोकप्रियता कम होती है लेकिन भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रियता निरंतर बढ़ती जा रही है यह सही सोच की परिणाम है इस बैठक में मंच संचालन सुजीत मल्लिक ने किया,इस बैठक को संबोधित करने बाले में मुरारी मोहन झा, ज्योति कृष्ण झा लवली,सचिन जैन, विनय दास,अमलेश झा,अशोक नायक ,मनोज झा पप्पू, आदित्य नारायण मन्ना, अजय पासवान ,शिव जी यादव ,अभय झा,राजीव ठाकुर,प्रदीप ठाकुर,विजय चौधरी ,रंगनाथ ठाकुर,मुकुन्द चौधरी, मनीष जयसवाल,राजेश रंजन,मणिकांत मिश्रा, धर्मशीला गुप्ता,निर्भय भारद्वाज,संगीता साह,संजय महतो,डॉ आमोद झा,अमित झा,डॉ राम चन्द्रप्रसाद,प्रेम कुमार रिंकू,संजय पौद्दार,लक्ष्मण झुनझुन बाला,संजीव बलिदानी आदि थे।
राकेश कुमार की रिपोर्ट