डेस्क: गुरुवार को एक ही दिन में 19 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिसमें से 17 सिवान के हैं और 2 बेगुसराई के।
इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 58 पहुंच गया है। ऐसा पहली बार हुआ जब एक दिन में ही राज्य में एक दिन में ही 19 मरीज बढ़ गए। गुरुवार को सुबह से देर रात तक कुल 19 नए संक्रमितों की पहचान की गई। इसके पहले बीते 30 मार्च और सात अप्रैल को कोरोना के छह-छह मरीज मिले थे। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि इनमें अधिकांश की यात्रा इतिहास या संक्रमण के विस्तार की पहचान कर ली गई है।

गुरुवार को दिन में 12 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आया था। वहीं देर रात आई रिपोर्ट में 7 और लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिसमें 5 महिलाएं और 2 पुरुष हैं। महिलाओं की उम्र 29, 22, 25, 19 और 11 वर्ष है। एयर पुरुषों में एक की उम्र 19 वर्ष तो दूसरे की 60 वर्ष है। ये सातों सिवान के हैं, जो ओमान से लौटे व्यक्ति के संपर्क में आये थे। ये जानकारी स्वस्थ्य विभाग के सचिव संजय कुमार ने दी है।
#BiharFightsCorona fifth update of the day.7 more covid-19 positive cases in bihar taking the total to 58. 5 females-age 19,22,25,19 and 11 years and 2 males-19 and 60 years from the same family/village in siwan.came in touch with a positive who came in from oman.
— sanjay kumar (@sanjayjavin) April 9, 2020
बिहार का सिवान जिला कोरोना संक्रमण के लिहाज से हॉटस्पॉट बन गया है। गुरुवार को यहां 17 मामले सामने आने के साथ अकेले सिवान जिले में कोरोना के कुल 27 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि इनमें से चाह मरीज ठीक भी हो चुके हैं।
गुरुवार को ही बेगूसराय में भी दो मामले गुरुवार को पॉजिटिव मिले हैं। उनमें 15 वर्षीय लड़का और एक 18 वर्षीय युवक है। इसकी ट्रेवल हिस्ट्री या किसी कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने की पहचान की जा रही है। बेगूसराय से मिली जानकारी के मुताबिक इस तरह जिले के एक गांव में जमात चलाने के दौरान पकड़े गए कुल 10 युवकों में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या अब चार हो गई है। एक दिन पूर्व ही जमात में शामिल युवकों में से दो की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली थी। दोनों जमात से जुड़े थे।
सिवान में गुरुवार को दिन में मिले मामलों में नौ एक ही परिवार के हैं। इस परिवार का एक सदस्य हाल ही में ओमान से लौटा था। इनमें शामिल चार महिलाओं में सबकी उम्र क्रमशः 12, 18, 26 और 29 साल बतायी जा रही है। दूसरे सैंपल में इसी परिवार की तीन अन्य महिलाएं, जिनकी आयु 50 वर्ष 12 वर्ष और 20 वर्ष है तथा दो पुरुष, जिनकी आयु 30 वर्ष 10 वर्ष है, की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।सिवान से मिला एक और मामला 16 मार्च को दुबई से लौटे एक व्यक्ति का है।
एक दिन में सिवान से कोरोना के 17 मरीजों के मिलने के बाद जहां जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है वहीं स्वास्थ्य विभाग में भी एहतियात के तौर पर कदम उठाते हुए कई इलाकों को सील करने का निर्देश दिया है। मरीज के गांव में मेडिकल टीम कैंप कर रही है। गांव के तीन किलोमीटर के इलाके को सील किया गया है।
ओमान से सीवान के रघुनाथपुर प्रखंड क्षेत्र में आए एक संक्रमित व्यक्ति ने आइसोलेशन में नहीं जाकर अपनी पहचान छिपाए रखी। इससे उसने एक ही परिवार के 16 लोगों को संक्रमित कर दिया। इस परिवार की 12 महिलाएं और चार पुरुष अब तक कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं।