बिहार की रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। आगामी 4 दिनों तक के लिए कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जिसकी जानकारी भारतीय रेलवे द्वारा दी गई है। 9 अक्टूबर से लेकर 14 अक्टूबर के बीच कई एक्सप्रेस ट्रेन नहीं चलेगी।मुजफ्फरपुर जंक्शन के आउटर में बने स्टंपिंग लाइन चालू करने व प्लेटफॉर्म एक की लाइन से प्वाइंट हटाने 16 अक्टूबर तक नन इंटरलॉकिंग कार्य होना है। इस कारण से 9 अक्टूबर से लेकर 13 अक्टूबर तक मुजफ्फरपुर जंक्शन से गुजरने वाली 14 एक्सप्रेस और 16 पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया गया है।

इन एक्सप्रेस ट्रेनों को किया गया है रद्द।
1.)15515/16 रक्सौल-दानापुर इंटरसिटी 14 से 16 अक्टूबर तक
2.) 14005 अप लिच्छवी एक्सप्रेस 15 से 17 अक्टूबर तक
3.) 14006 डाउन लिच्छवी एक्सप्रेस 13 से 15 अक्टूबर तक
4.)15201/02 पाटलिपुत्र नरकटियागंज 14 से 16 अक्टूबर तक
5.) 03219/20 पाटलिपुत्र अयोध्या स्पेशल 14 व 15 अक्टूबर को
6.) 19269/70 मुजफ्फरपुर पोरबंदर 13 व 16 अक्टूबर को
7.) 19053/54 मुजफ्फरपुर सूरत 14 व 16 अक्टूबर को
इन पैसेंजर ट्रेनों को किया गया रद्द।
1.) 05595/96 दरभंगा, सीतामढ़ी व मुजफ्फरपुर पैसेंजर 9 से 16 अक्टूबर तक
2.) 05258/59 मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज पैसेंजर 11 से 16 अक्टूबर तक
3.) 05265/66 पाटलिपुत्र-दरभंगा पैसेंजर 11 से 16 अक्टूबर तक
4.) 05253/ 54 पाटलिपुत्र-मुजफ्फरपुर पैसेंजर 11 से 16 अक्टूबर तक
5.) 05287/88 रक्सौल-मुजफ्फरपुर पैसेंजर 14 से 16 अक्टूबर तक
6.) 05257/ 60 मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज पैसेंजर 14 से 16 अक्टूबर तक
7.) 05505/06 समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर पैसेंजर 14 से 16 अक्टूबर तक
दूसरे स्टेशनों से खुलेगी ये ट्रेनें।
1.)12211/12 मुजफ्फरपुर आनंद विहार 12 व 14 अक्टूबर को मोतिहारी से चलेगी।
2.) 13021 अप मिथिला 10 से 15 अक्टूबर तक बरौनी तक चलेगी 13022 डाउन मिथिला 11 से 16 अक्टूबर तक बरौनी से जाएगी।
3.) 13419/20 भागलपुर जनसेवा 10 से 16 अक्टूबर तक नारायणपुर से चलेगी।
4.) 12211/ 12 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार 12 व 14 अक्टूबर को मोतिहारी से चलेगी।
5.) 15227 यशवंतपुर-मुजफ्फरपुर 13 अक्टूबर को नारायणपुर तक आएगी।