आम आदमी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। सरकार एक के बाद एक करके कई चीजों के दामों में बढ़ोतरी कर रही है। पहले रेलवे किराया महंगा हुआ और अब फ्लाइट की टिकट भी काफी महंगी आने लगी है। त्योहारों को लेकर ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची है। यात्री फ्लाइट (Flight) की ओर रुख कर रहे हैं। हालांकि महंगे किराए ने हवाई यात्रियों (Air Travelers) की राह मुश्किल बना दी है।

दरअसल, फ्लाइट का किराया दो गुना से अधिक हो गया है। इसके अलावा फ्लाइटों का न्यूनतम किराया भी बढ़ा दिया गया है। फ्लैक्सी फेयर के कारण किराए घटते-बढ़ते रहते हैं लेकिन, न्यूनतम किराया बढ़ने से अब यात्रियों के जेब पर बोझ और बढ़ जाएगा।
न्यूनतम किराए में कितनी हुई वृद्धि (रुपये में)
प्रयागराज से दिल्ली 2500 3500 1000
प्रयागराज से मुंबई 3000 5000 20000
प्रयागराज से बेंगलुरु 400066082608
प्रयागराज से लखनऊ 1500 2168668
अन्य फ्लाइटों का न्यूनतम किराया (रुपये में)
रायपुर – 3004
देहरादून – 3537
गोरखपुर- 1996
इंदौर – 3406
भोपाल -3004
भुवनेश्वर – 3946
वही, यूपी के प्रयागराज से कई शहरों की फ्लाइटों के फेरे घटा दिए गए हैं। इसमें मुंबई, बेंगलुरु, पुणे व भोपाल की फ्लाइट प्रभावित हुई हैं। अब इंडिगो मुंबई के लिए पांच दिन, पुणे के लिए तीन दिन, बेंगलुरु भी तीन दिन, भोपाल के लिए चार दिन फ्लाइट चला रहा है। फ्लाइटों का किराया बढ़ने के पीछे भी यही अहम वजह मानी जा रही है। पहले अधिक फेरों के कारण यात्री अपनी सुविधा अनुसार सफर कर रहे थे, जिससे फ्लैक्सी फेयर का उन्हें लाभ भी मिल जा रहा था