बिहार के लोगों के लिए अच्छी खबर है। तेल कंपनियों ने शनिवार का रेट जारी कर दिया है। राज्य के 13 जगहों पर पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा किया गया है। भागलपुर गया में पेट्रोल डीजल महंगा हो गया है तो पटना, मुजफ्फरपुर में सस्ता हुआ है। शनिवार को राज्य के 16 स्थानों पर पेट्रोल डीजल के जाम में गिरावट आई, वहीं 9 जिलों में तेल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया। छठ पूजा के बाद लोगों का परिवहन खर्च बढ़ गया है। इसलिए सस्ते दर पर डीजल पेट्रोल की उम्मीद की जा रही है।

वही पटना में पेट्रोल डीजल के दाम में कमी आई। पेट्रोल की कीमत में 35 पैसे तो डीजल के दाम में 32 पैसे प्रति लीटर की गिरावट दर्ज की गई। मुजफ्फरपुर में आज तेल सस्ता मिल रहा है। यहां पेट्रोल 21 पैसे और डीजल 21 पैसे प्रति लीटर सस्ता मिल रहा है। इसके आलावे राज्य के अररिया, अरवल, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, जहानाबाद, कैमूर, कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, मुंगेर, पूर्णिया जिलों में तेल के दाम में कमी की गयी है।
बता दें, औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, भागलगपुर, गया, मधुबनी, नालंदा, नवादा,सहरसा, समस्तीपुर, सिवान, सीतामढ़ी सुपौल जिलों में तेल के दाम में इजाफा हुआ है। इन जिलों में शुक्रवार की तुलना में तेल महंगा बिक रहा है। तेल के दाम में सबसे ज्यादा महंगाई गया में देखने को मिली है। यहां पेट्रोल 67 पैसे तो डीजल 62 पैसे प्रति लीटर महंगा बिक रहा है।