वाराणसी। फूलपुर थाना क्षेत्र के विन्दा निवासी एक किसान को बिना धन दिए चार विश्वा जमीन विश्वास में लेकर बैनामा करा लेने का मामला सामने आया। इस बाबत पीड़ित ने फूलपुर पुलिस को तहरीर देकर उचित कार्यवाई की माँग की है।

फुलपुर पुलिस को दिए तहरीर में अमरदेव यादव ने आरोप लगाया कि सुरही स्थित हाइवे पर एक चिकित्सक अपना अस्पताल चलाता है और उसके यहां आने जाने के दौरान उसने दूर की रिश्तेदारी जोड़ ली इसी बीच मेरे जमीन बेचने की जानकारी उसे हुई तो वह स्वयं खरीदने के लिए कहने लगा। बुजुर्ग अमरदेव तैयार हो गया। उसने एक लाख नगद देने के साथ ही बड़ागांव में बैंक ऑफ बड़ौदा में खाता खोलवाने के बाद 13 लाख रुपये ट्रांसफार्मर करने की बात कही और उसके स्टाफ ने पीड़ित के मोबाइल पर बैंक प्रबंधक बनकर फोन कर कहाकि 13 लाख आपके खाते में पहुँच गया है। उसके बाद 12 फरवरी को उसे तहसील पिंडरा में 2 विस्वा जमीन की रजिस्ट्री चिकित्सक ने करवा ली। 

जब दो दिन बाद उसी का स्टॉप रजिस्ट्रार बनकर फोन किया कि राजस्ट्री में कुछ गड़बड़ी हुई है उसे आकर ठीक करवा दीजिये। उसके एक दिन बाद चिकित्सक उसके पास पहुँचा और कहाकि रजिस्ट्रार का फोन आया था तहसील चलना होगा। उसके बाद समझाया कि रजिस्ट्रार पूछे तो कह दीजियेगा कि दो विश्वा जमीन बेच रहा हूं और रुपये मिल गए है। जबकि उसके खाते में पैसा आया ही नही था। 

धोखाधड़ी होने की जानकारी पिड़ित को तब हुई जब 9 मार्च को वह बैंक खाते का पैसा दूसरे खाते में ट्रांसफर करवाने के लिए बैंक पहुंचा। इसके बाद जब वकील से मिला तो उसे पता चला कि दो विश्वा की जगह 4 विस्वा जमीन दो बार मे लिखवा ली गई है। पीड़ित अब तहसील से लेकर थाने का चक्कर लगा रहा है।

इस बाबत पीड़ित ने पुलिस को पासबुक के साथ अन्य कागजात भी उपलब्ध करा दिया है। वही दूसरी तरफ पीड़ित द्वारा पुलिस को तहरीर देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है पुलिस जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया फर्जी गिरी का मामला लग रहा है।

Sponsor Advertisment
S.R. Platinum English School, Harahua
Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

6 + 8 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!