वाराणसी। विकासखंड चिरईगांव में सरकारी बंजर भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची राजस्व विभाग की टीम के साथ ग्रामीणों के द्वारा अभद्रता करते हुए सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न किया गया।मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान सुनील यादव समेत 6 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही कर रही है।

मामले की जानकारी देते हुए नायब तहसीलदार जाल्हुपुर शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि राजस्व अभिलेखों के अनुसार खेतलपुर की आराजी संख्या 12/0.194 हेक्टेयर भूमि जो की बंजर के रूप में दर्ज है। उक्त भूमि पर खुटहना निवासी विजय शंकर और रामाशंकर के द्वारा अनावासीय अतिक्रमण किया गया है जिसको लेकर प्रशासन के द्वारा 27 जनवरी 2024 को नोटिस जारी कर उन्हें स्वयं अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था लेकिन उन लोगों के द्वारा जमीन को कब्जा मुक्त नहीं किया गया 

बता दें कि राजस्व टीम पुलिस बल के साथ शुक्रवार की देर शाम मौके पर पहुंची तो कब्जाधारको और उनके परिजनों ने टीम को घेर लिया आरोप है कि वे जेसीबी मशीन के सामने लेट गए और टीम के साथ धक्का मुक्की तथा अभद्रता करने लगे इस दौरान मुख्य रूप से विजय शंकर उनकी पत्नी हौसला देवी पुत्र साहिल रमाशंकर और विनोद शामिल रहे। 

इस दौरान ग्राम प्रधान सुनील कुमार यादव ने भी राजस्व टीम का सहयोग करने के बजाय अतिक्रमणकारियों का सहयोग किया घटना के बाद तहरीर के आधार पर थाना चौबेपुर पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए ग्राम प्रधान सहित छ: आरोपियों के खिलाफ धारा121, 132,3 और 5 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है

इस संदर्भ में खेतलपुर ग्राम प्रधान सुनील यादव से बात करने पर उन्होंने कहा कि आरोपी पक्ष पिछले 25 से 30 वर्षों से वहां मकान बना कर रह रहा है ग्राम प्रधान ने कहा कि पूर्व में उन्हें यह जमीन पट्टा की गई थी लेकिन किन्हीं कारणों से पट्टा निरस्त हो गया था।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

1 + 2 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!