Khabarilaal News Desk :

बॉलीवुड फिल्म स्टाइल और एक्सक्यूज मी से पहचान बनाने वाले अभिनेता और फिटनेस एंटरप्रेन्योर साहिल खान एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी प्रोफेशनल लाइफ नहीं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी है। 48 वर्षीय साहिल खान ने अपने से 26 साल छोटी विदेशी मॉडल मिलेना एलेक्जेंड्रा से शादी की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।

वाइट वेडिंग में दिखा रॉयल अंदाज

साहिल खान और मिलेना की वाइट वेडिंग ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। जहां साहिल ब्लैक टक्सीडो में नजर आए, वहीं उनकी दुल्हन मिलेना व्हाइट बॉल गाउन में किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं।

साहिल ने क्लासिक ब्लैक टक्सीडो के साथ व्हाइट शर्ट, बो टाई और स्टाइलिश वॉच कैरी की। वहीं मिलेना का ब्राइडल लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

फ्लोरल डिटेलिंग वाले गाउन ने बढ़ाई खूबसूरती

मिलेना ने अपने खास दिन के लिए व्हाइट बॉल गाउन चुना था, जिस पर सिल्वर सेक्विन, क्रिस्टल और 3D फ्लोरल एम्बेलिशमेंट्स की खूबसूरत कारीगरी की गई थी।

फिटेड बॉडिस और वॉल्यूमिनस स्कर्ट वाला यह गाउन उन्हें फेयरीटेल प्रिंसेस जैसा लुक दे रहा था। गाउन की फुल शीयर स्लीव्स और फ्लोरल शोल्डर डिजाइन ने उनके ब्राइडल लुक को और खास बना दिया।

लॉन्ग वेल बनी लुक की सबसे बड़ी खासियत

मिलेना के ब्राइडल लुक में उनकी लॉन्ग वेल सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रही। नेट फैब्रिक पर ग्लिटर और एम्बेलिशमेंट्स के साथ तैयार की गई वेल ने पूरे लुक में रॉयल और ड्रीमी टच जोड़ दिया।

वेल और गाउन की मैचिंग डिटेलिंग ने उनके वेडिंग लुक को और भी शानदार बना दिया।

मिनिमल जूलरी और सॉफ्ट मेकअप ने जीता दिल

हैवी गाउन के साथ मिलेना ने अपनी स्टाइलिंग को बेहद सॉफ्ट और एलिगेंट रखा। उन्होंने डायमंड स्टाइल टियारा, न्यूड पिंक लिप्स और ग्लोइंग मेकअप के साथ लुक को कंप्लीट किया।

जूलरी के नाम पर उन्होंने केवल वेडिंग रिंग और एक डेलिकेट चेन पहनी, जिसने उनके लुक को और क्लासी बना दिया।

निकाह में भी दिखी खूबसूरत ट्विनिंग

वाइट वेडिंग के अलावा दोनों का निकाह लुक भी खूब चर्चा में रहा। निकाह समारोह में साहिल सफेद कुर्ते में नजर आए, जबकि मिलेना गोल्डन एम्ब्रॉयडरी वाले खूबसूरत अबाया में दिखाई दीं।

दोनों ने पारंपरिक अंदाज में ट्विनिंग की और फूलों के सेहरे के साथ अपनी शादी की रस्में पूरी कीं। निकाह की तस्वीरों को भी फैंस ने खूब पसंद किया।

दूसरी शादी है साहिल खान की

बता दें कि साहिल खान की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने वर्ष 2004 में अभिनेत्री नेगर खान से शादी की थी, लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और एक साल बाद ही उनका तलाक हो गया।

DESK REPORTER – CHANDAN KUMAR

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

7 + 5 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!