पिंडरा, वाराणसी: अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पुनः चुने जाने पर एग्रो पार्क इंडस्ट्रियल एरिया, करखियाव के अध्यक्ष मनोज मद्धेशिया का शुक्रवार को पिंडरा बाजार में भव्य स्वागत किया गया।

अधिवेशन में हुआ पुनः चयन

बताया गया कि देवघर (बिहार) में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में मनोज मद्धेशिया को दोबारा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। जनपद आगमन पर वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार उर्फ रामु गुप्ता के नेतृत्व में उनका जोरदार स्वागत किया गया।

जिम्मेदारी निभाने का संकल्प

इस अवसर पर मनोज मद्धेशिया ने कहा कि समाज ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे।

कई गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति

पिंडरा पहुंचने पर आनंद जायसवाल, सुमित गुप्ता, तुषार गुप्ता, अनूप गुप्ता, महेश गुप्ता, संजय गुप्ता, विवेक गुप्ता, विक्रम गुप्ता, कुंदन गुप्ता, राजेश गुप्ता समेत अनेक लोगों ने उनका स्वागत किया।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

6 + 1 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!