khabarilaal news desk

वाराणसी। शिएट कॉलेज गहनी के खेल मैदान पर आयोजित ग्रीष्मकालीन फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर रविवार को खेले गए मैत्रीपूर्ण फुटबॉल मैच में मार्गदर्शक इलेवन (प्रशिक्षकों की टीम) ने उदयीमान इलेवन (प्रशिक्षु खिलाड़ियों की टीम) को 4-0 से पराजित कर दिया।

आर्यन ने 15वें मिनट में दूसरा गोल कर किया स्कोर 2-0 

मैच के तीसरे ही मिनट में मिले क्रॉस बॉल पर साकेत सिंह ने शानदार किक लगाते हुए गोल दागकर मार्गदर्शक इलेवन को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद संतुलित खेल और छोटे-छोटे पासों के सहारे दबाव बनाए रखने वाली मार्गदर्शक इलेवन के लिए आर्यन ने 15वें मिनट में दूसरा गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया।

द्वितीय हाफ में भी मार्गदर्शक इलेवन का दबदबा रहा कायम 

द्वितीय हाफ में भी मार्गदर्शक इलेवन का दबदबा कायम रहा। 49वें मिनट में सज्जन ने तीसरा गोल किया, जबकि 69वें मिनट में आदित्य ने चौथा गोल दागकर अपनी टीम की बढ़त को 4-0 तक पहुंचा दिया। अंततः यही स्कोर मैच का विजयी परिणाम रहा।

उत्तर प्रदेश फुटबॉल महासंघ के महासचिव मोहम्मद शाहिद हुए सम्मानित

 शिविर समापन अवसर पर उत्तर प्रदेश फुटबॉल महासंघ के महासचिव मोहम्मद शाहिद को भी फुटबॉल के विकास में उनके योगदान के लिए शिएट कॉलेज के उप प्रबंधक नवीन सिंह ने सम्मानित किया ।

ग्रीष्मकालीन फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

कृषि वैज्ञानिक डॉ बीबी सिंह ने खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र एवं मैडल वितरित किया कल 146 खिलाड़ी सम्मानित हुए यूपीएससी के सचिव सतेंद्र बहादुर सिंह ने 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का विवरण दिया।साकेत सिंह ने प्रशिक्षक यासिर ,आकाश,  आरिस,अजीज ,सज्जन और सचिन को सम्मानित किया।

24 मई से चल रहा यह प्रशिक्षण शिविर 7 जून को समाप्त 

कार्यक्रम का संचालन डॉ( मेजर ) अरविंद कुमार सिंह ने किया । इस अवसर पर संतोष शाह, देवेंद्र लोहानी ,रमेश सिंह, नवीन सिंह, पलक सिंह ,प्रज्ञा सिंह ,आयुष सिंह, शोभित सिंह एवं भारी संख्या में अभिभावक गण उपस्थित रहे।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

6 + 5 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!