वाराणसी। घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर लगातार डबल इंजन की सरकार दावा कर रही है कि कहीं कोई समस्या आमजन को नहीं होगी,लेकिन गैस सिलेंडर के बढ़े दामों को लेकर जगह—जगह विरोध जारी है। हालांकि वाराणसी में सपा महानगर अध्यक्ष ने इन सबसे आगे बढ़कर शनिवार को ऐसा विरोध दर्ज कराया है,जिसने सभी को हतप्रभ कर दिया है।

दरअसल सपा के महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने घरेलू गैस सिलेंडर में मूल्य वृद्धि एवं गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर लकड़ी का चूल्हा बनाया और अब पुरानी परम्परा अनुरूप कंडे और लकड़ी के बुरादे की जुगाड़ में लग गये हैं।

खुद को विश्वकर्मा वंशज पेशे से लोहार बताते हुए सपा नेता विष्णु शर्मा "विश्वकर्मा " ने बताया कि सरकार के इस निर्णय से गृहणीयां परेशान है। गैस एजेंसी संचालक न तो मोबाइल रिसिव कर रहे है और न ही सिलेंडर की बुकिंग कर रहे और ऐसे में दो जून का खाना बनाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन के कमल के फूल वाली सरकार में कभी नोटबंदी के बाद लाईन में लोग खड़े रहे। तो कोरौना काल में आॅक्सीजन के लिए लाईन में खडा कर दिया गया और अब LPG सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओ को लाईन में लगा दिया गया है।

विष्णु शर्मा ने कहा कि लकड़ी की अंगीठी इस समय तेजी से बाजार में बिक रही है और 1500 से लेकर 2000 रूपये तक में लोग खरीदने को विवश हो रहे हैं। अब ऐसे में सरकार से मांग है कि सिर्फ झूठा आश्वासन न दें,समस्या को धरातल पर निस्तारित करने का काम करे।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

1 + 2 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!