वाराणसी।पिंडरा तहसील में शुक्रवार को नट समुदाय संघर्ष समिति के बैनर तले बेलवा के मुस्लिम बस्ती तथा जगदीशपुर के मुसहर बस्ती के लोगों ने अपनी विभिन्न मूलभूत मांगों को लेकर तहसील कार्यालय पहुंचे और प्रशासन को संबोधित करते हुए आवेदन दिया।
ग्रामीणों की प्रमुख मांगों में घरौनी (आवासीय भूमि का अधिकार), भूमि आवंटन तथा आवास योजना के अंतर्गत आवास उपलब्ध कराना शामिल रहा। है। ग्रामीणों ने एसडीएम की व्यस्तता के कारण अपना आवेदन एसडीएम कार्यालय के बाहर रखी शिकायत पेटिका में डाल दिया।
इस दौरान समुदाय की कई महिलाएं भी उपस्थित रहीं। जिनमें प्रमुख रूप से राबिया, शबनम, अनवल, हीना, शहजादी, कमाल, शहनाज, चम्पा, शकुंतला, किस्मती रही।
Link Copied to Clipboard!

Comments (0)