वाराणसी। पिंडरा ब्लॉक मुख्यालय पर हिन्दूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माँ पर अभद्र टिप्पणी करने वाले बिहार के युवक का पुतला फूंककर आक्रोश जताया गया और मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई।

पिण्डरा ब्लाक के हिन्दूवादी संगठन के नेता निर्मल सिंह धीरू के नेतृत्व में पिण्डरा के रमईपुर चौराहे पर मुख्यमंत्री के माँ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले अब्दुल्ला सलीम के विरोध में नारे लगाते हुए पुतला फूंका गया। तत्पश्चात थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह को ज्ञापन देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई।

इस दौरान हिन्दूवादी युवा नेता नीरज सिंह,अभिषेक सिंह,सौरभ सिंह, पंकज प्रजापति,विवेक कुमार सिंह, सप्पु पाल, संतोष मिश्रा,आनन्द चौबे समेत अनेक युवा उपस्थित रहे।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

5 + 7 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Photo Gallery