Khabarilaal News Desk :

वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र स्थित श्री विद्या मठ शंकराचार्य घाट के हनुमान मंदिर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी करने वाले और चोरी का माल खरीदने वाले कुल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान और नकदी बरामद की है।

मंदिर से चुराए गए थे भगवान के आभूषण

पुलिस के अनुसार कुछ दिन पूर्व श्री विद्या मठ शंकराचार्य घाट स्थित हनुमान मंदिर से भगवान के गले का चांदी का हार, पीतल का लोटा, आचमन पात्र सहित अन्य धार्मिक सामग्री चोरी कर ली गई थी। घटना के संबंध में मंदिर पक्ष द्वारा भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था।

तीन आरोपी गिरफ्तार

भेलूपुर पुलिस ने जांच के दौरान मुख्य आरोपी राजू खान पुत्र शाहनवाज खान निवासी साकेत नगर, नरिया थाना लंका को रत्नाकर पार्क के पास से गिरफ्तार किया।

वहीं चोरी का माल खरीदने वाले ध्रुव कुमार वर्मा पुत्र स्व. दयाशंकर वर्मा निवासी रानीपुर, भेलूपुर तथा संतोष वर्मा पुत्र स्व. शिव प्रसाद वर्मा निवासी सराय नंदन, भेलूपुर को भी गिरफ्तार किया गया।

चोरी का सामान और नकदी बरामद

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने—

  • एक पीली धातु का लोटा

  • सफेद धातु से बने तीन मुकुट

  • एक सफेद धातु की चेन

  • सफेद धातु का एक टुकड़ा

  • गदा का ऊपरी भाग

  • 1500 रुपये नकद

बरामद किए हैं।

एसीपी भेलूपुर ने दी जानकारी

एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि दर्ज मुकदमे की विवेचना और सर्विलांस की मदद से पुलिस टीम ने चोरी की घटना का सफल अनावरण किया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी और चोरी का माल खरीदने की बात स्वीकार की है।

आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे

पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी राजू खान के खिलाफ भेलूपुर और लंका थाना क्षेत्रों में पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी लंबे समय से चोरी की घटनाओं में संलिप्त रहा है।

जेल भेजे गए आरोपी

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

चोरी का खुलासा करने वाली टीम में—

  • प्रभारी निरीक्षक दुर्गा सिंह

  • उपनिरीक्षक नवीन कुमार चतुर्वेदी (चौकी प्रभारी अस्सी)

  • उपनिरीक्षक शिवम श्रीवास्तव (चौकी प्रभारी रेवड़ी तालाब)

  • कांस्टेबल सूरज भारती

  • कांस्टेबल संदीप कुमार

  • कांस्टेबल प्रशांत तिवारी

  • सर्विलांस सेल की टीम

शामिल रही।

DESK REPORTER – CHANDAN KUMAR

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

8 + 7 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!