वाराणसी। गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग को लेकर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जहाँ लखनऊ में सभा कर रहे हैँ,तो वहीं धर्म नगरी काशी में उनके इस मांग के समर्थन में गो प्रतिष्ठा जनजागरण अभियान का अस्सी घाट पर शंखनाद किया गया। इस दौरान कांग्रेस व सपा के कार्यकर्ता भी मौजूद रहें।
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के समर्थन में अस्सी घाट पर आयोजित गो प्रतिष्ठा जनजागरण अभियान के शुभारम्भ के दौरान शंखनाद कर अभियान की शुरुआत की गई, तो वहीं मां गंगा का पूजन अर्चन कर आंदोलन को सफल बनाने की कामना की गई।
इस दौरान कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि हिन्दुओं की सरकार कही जाने वाली योगी सरकार में गौ माता की हत्या हो रही है।हमारे शंकराचार्य इसी का विरोध कर रहे हैँ कि इस गोविंदा की भारत भूमि पर गौ माता का रक्त न गिरे और इसको लेकर ही हम लोग उनके समर्थन में यहाँ एकत्रित हुए है।शंकराचार्य गौकशी मुक्त भारत करने का बीड़ा उठाये है और हम सब उनके इस आंदोलन में उनके साथ है और मां गंगा से प्रार्थना करते है कि हमारे शंकराचार्य का आंदोलन सफल हो।