Khabarilaal News Desk :

विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के अवसर पर शनिवार को फूलपुर थाना परिसर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिंडरा के तत्वावधान में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता प्रदान करना था।

71 पुलिसकर्मियों की हुई स्वास्थ्य जांच

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी पिंडरा डॉ. संजीव द्विवेदी के निर्देश पर आयोजित इस शिविर में कुल 71 पुलिसकर्मियों की ब्लड प्रेशर (BP) और शुगर की जांच की गई। जांच के दौरान दो पुलिसकर्मी शुगर और दो पुलिसकर्मी उच्च रक्तचाप से प्रभावित पाए गए, जिन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श और उपचार संबंधी सुझाव दिए गए।

स्वास्थ्य विभाग की टीम रही मौजूद

थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में सभी पुलिसकर्मियों ने जांच शिविर में भाग लिया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ संतुलित जीवनशैली और नियमित जांच के महत्व के बारे में भी जानकारी दी।

चिकित्सकों ने दी स्वास्थ्य संबंधी सलाह

जांच शिविर में डॉ. अनुपम सिंह, डॉ. अफरोज खान, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. रविंद्र, डॉ. दिनेश गुप्ता, सीएचओ राहुल तथा एएनएम पूनम ने सक्रिय भूमिका निभाई। चिकित्सकों ने पुलिसकर्मियों को नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी।

स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने की पहल

स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित यह शिविर पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि पुलिस बल स्वस्थ और सक्रिय बना रहे।

DESK REPORTER – CHANDAN KUMAR

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

10 + 1 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!