खबरीलाल न्यूज़ डेस्क 

वाराणसी | उत्तर प्रदेश जल निगम की लापरवाही के चलते लाखों रुपये की सरकारी संपत्ति आग की भेंट चढ़ गई। मामला तुलसीदास इंटर कॉलेज, अनेई बाजार के पास खाली पड़ी सरकारी जमीन का है, जहां कई वर्षों से रिलायंस की पाइप रखी हुई थी।

जल निगम के कार्यों के लिए किया जाना था पाइप का उपयोग

बताया जा रहा है कि इन पाइपों का उपयोग जल निगम के कार्यों के लिए किया जाना था, लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण इन्हें लंबे समय तक यूं ही पड़ा रहने दिया गया। इसी दौरान अचानक भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया।

बड़े नुकसान से बचा जा सकता था समय रहते समय रहते  दिया जाता ध्यान

आग इतनी भयावह थी कि पास में लगा 63 KVA का ट्रांसफार्मर भी इसकी चपेट में आ गया और पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, समय रहते ध्यान दिया जाता तो इस बड़े नुकसान से बचा जा सकता था।

आग लगने के कारणों की की जा रही है जांच

घटना ने प्रशासनिक लापरवाही और संसाधनों के दुरुपयोग पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

7 + 7 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!