Khabarilaal News Desk :

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा गुलाब बाग स्थित पार्टी कार्यालय में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महानगर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और पौधे लगाए।

पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान केवल वृक्षारोपण कार्यक्रम नहीं, बल्कि मातृ सम्मान और प्रकृति संरक्षण का जनआंदोलन है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिकाधिक वृक्ष लगाकर इस अभियान को सफल बनाने की अपील की।

सभी बूथों पर चला अभियान

महानगर अध्यक्ष ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महानगर क्षेत्र के सभी बूथों पर "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है।

योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस की भी मनाई खुशी

कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने मुख्यमंत्री के चित्र पर मिठाई अर्पित कर अपनी खुशी व्यक्त की और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम के संयोजक अशोक यादव, बृजेश चौरसिया, अनुपम गुप्ता एवं दिलीप साहनी रहे। इस अवसर पर आत्मा विश्वेश्वर, साधना वेदांती, रचना अग्रवाल, गीता शास्त्री, राहुल सिंह, अशोक पटेल, जगदीश त्रिपाठी, मधुकर चित्रांश, अशोक जाटव, आलोक श्रीवास्तव, अभिषेक मिश्रा, मधुप सिंह, चंद्रशेखर उपाध्याय, रणंजय सिंह, अखिलेंद्र सिंह सन्नी, कुशाग्र श्रीवास्तव, पूजा गुप्ता, सुनीता विश्वकर्मा, प्रमोद यादव मुन्ना, योगेश वर्मा, अरविंद चौधरी, सुमित मिश्रा, राकेश जायसवाल, अनिल उपाध्याय, अजय गुप्ता, प्रमील पाण्डेय, हीरा यादव, पंकज चतुर्वेदी, विनोद चौहान, अवधेश राय, किशन कनौजिया, नीरज जायसवाल, रविशंकर केसरी और अभिषेक श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हरित भविष्य के लिए लिया संकल्प

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से ही आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वच्छ भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है।

DESK REPORTER – CHANDAN KUMAR

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

6 + 5 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!