Khabarilaal News Desk

वाराणसी। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सर्वाधिक दिनों का कार्यकाल पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महानगर वाराणसी द्वारा बुधवार को सेवा, स्वच्छता और जनकल्याण से जुड़े विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महानगर की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

मलदहिया से शुरू हुआ स्वच्छता अभियान

शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सेवा बस्ती मलदहिया में प्रातः 7 बजे महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि और महापौर अशोक कुमार तिवारी के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके बाद हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध महाविद्यालय में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐतिहासिक कार्यकाल सेवा, सुशासन, विकास और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उनके नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर नई पहचान स्थापित की है।

शास्त्री घाट और आयुर्वेद कॉलेज में सेवा कार्यक्रम

शास्त्री घाट पर स्वच्छता अभियान का नेतृत्व प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने किया। वहीं राजकीय आयुर्वेद कॉलेज चौकाघाट में आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ के नेतृत्व में मरीजों के बीच फल वितरण किया गया।

प्रातः 8 बजे महावीर मंदिर में आरती और हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन हुआ। इसके बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किए गए।

नमो घाट और वृद्धाश्रम में भी पहुंचे कार्यकर्ता

शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी और महानगर उपाध्यक्ष आत्मा विश्वेश्वर के नेतृत्व में नमो घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके बाद हठीले हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण किया गया।

कबीरचौरा स्थित शिव प्रसाद गुप्त अस्पताल तथा दुर्गाकुंड वृद्धाश्रम में भी फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए।

अस्सी घाट और रामनगर वृद्धाश्रम में भी आयोजन

कैंट विधानसभा क्षेत्र में अस्सी घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। तिलभांडेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद माता आनंदमयी चिकित्सालय, भदैनी तथा रामनगर वृद्धाश्रम में फल वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर, क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, पूर्व महापौर रामगोपाल मोहले, पूर्व डिप्टी मेयर संजय राय सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सेवा और सुशासन का संदेश

कार्यक्रमों के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया। पार्टी नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्षों का कार्यकाल गरीब कल्याण, स्वच्छता, सेवा, विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का स्वर्णिम अध्याय रहा है।

DESK REPORTER – CHANDAN KUMAR

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

7 + 8 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!