Khabarilaal News Desk :

जीएसटी से संबंधित करदाताओं एवं स्टेकहोल्डर व्यापारियों के साथ संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को चोलापुर क्षेत्र के ढेरही (झरहिया) में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जीएसटी विभाग वाराणसी खंड-14 के सहायक आयुक्त मनमोहन कुमार ने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं और उनके प्रश्नों का विस्तार से उत्तर दिया।

जीएसटी पंजीकरण पर दी महत्वपूर्ण जानकारी

संवाद कार्यक्रम के दौरान सहायक आयुक्त मनमोहन कुमार ने बताया कि जीएसटी पंजीकरण कराने वाले व्यापारियों को सरकार की ओर से 10 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा लाभ उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने व्यापारियों को अपने जीएसटी खाते में मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी अपडेट रखने की सलाह दी, ताकि विभागीय नोटिस, योजनाओं और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं की जानकारी सीधे प्राप्त हो सके।

समय पर रिटर्न दाखिल करने की अपील

उन्होंने सभी करदाताओं से प्रत्येक माह की 20 तारीख तक जीएसटी रिटर्न दाखिल करने की अपील की। साथ ही बताया कि प्रतिमाह लगभग ढाई लाख रुपये का कारोबार करने वाले पात्र व्यापारियों को तीन दिनों के भीतर नया जीएसटी पंजीकरण उपलब्ध कराने की व्यवस्था लागू की गई है।

साइबर सुरक्षा को लेकर किया जागरूक

व्यापारियों को साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए जागरूक करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति को आधार कार्ड, पैन कार्ड अथवा ओटीपी साझा न करें। इस प्रकार की सावधानी वित्तीय और कानूनी सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है।

व्यापारियों ने रखे अपने सवाल

कार्यक्रम में उपस्थित व्यापारियों ने जीएसटी पंजीकरण, रिटर्न, नोटिस और अन्य कर संबंधी विषयों पर सवाल पूछे, जिनका विभागीय अधिकारियों ने समाधान किया।

बड़ी संख्या में व्यापारी रहे मौजूद

कार्यक्रम के अंत में राज्य कर अधिकारी (सचिव) राजेश सिंह ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर अनिल कुमार, दानगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता, अजय बरनवाल, शशांक जायसवाल, आशु बरनवाल, दिलीप जायसवाल, अमित वर्मा, इंद्र बहादुर सिंह, राजेश सिंह, कौशल सिंह, रामजी गुप्ता, अरुण कुमार सिंह, राकेश सिंह, विनय सिंह सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

DESK REPORTER – CHANDAN KUMAR

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

10 + 6 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!