Khabarilaal News Desk :
बिहार की सबसे युवा विधायक मैथिली ठाकुर एक बार फिर अपने पारंपरिक और देसी अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। 25 वर्ष की उम्र में विधायक बनने के बाद से ही वह लगातार लाइमलाइट में बनी हुई हैं। इस बार उनका साड़ी में रॉयल और एलीगेंट लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
साड़ी में दिखा देसी और स्टनिंग अंदाज
एक संगीत कार्यक्रम के दौरान मैथिली ठाकुर सुनहरी टिशू सिल्क साड़ी में नजर आईं, जिसे उन्होंने सोने के गहनों के साथ स्टाइल किया। उनका यह देसी रूप फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
साड़ी का ब्रांड RangbyK बताया जा रहा है, जिसका फैब्रिक प्योर टिशू सिल्क है और उस पर गोटा पट्टी वर्क किया गया है।
गोटा पट्टी और जरी वर्क ने बढ़ाई खूबसूरती
साड़ी के बॉर्डर पर सुनहरे गोटे का काम और नीचे मोती की लटकन इसे रॉयल लुक दे रही है। वहीं फ्लोरल मोटिफ्स पूरे आउटफिट को और आकर्षक बना रहे हैं।
मैथिली ने इसे ओपन पल्लू स्टाइल में बेहद ग्रेसफुल तरीके से कैरी किया।
ब्लाउज और जूलरी ने बढ़ाया रिच लुक
मैथिली ने साड़ी के साथ मैचिंग गोल्ड टोन ब्लाउज पहना, जिसमें हाफ स्लीव्स और सिंपल राउंड नेकलाइन थी। ब्लाउज पर जरी से फ्लोरल डिजाइन इसे और क्लासी बना रहा था।
जूलरी की बात करें तो उन्होंने हैवी गोल्ड नेकलेस, कंगन, रिंग्स और वॉच के साथ अपने लुक को पूरा किया।
सॉफ्ट मेकअप और पारंपरिक अंदाज
मैथिली ठाकुर ने अपने लुक को सॉफ्ट ग्लोइंग मेकअप, रेड लिपस्टिक, हाफ पिनअप हेयर और काली बिंदी के साथ कंप्लीट किया। उनका यह देसी अवतार एक बार फिर फैंस के दिलों को जीत रहा है।
Comments (0)