Khabarilaal news desk :
वाराणसी। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्री सुविधा दिवस के अवसर पर कई विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार यात्रियों का पारंपरिक तरीके से चंदन तिलक और आरती के साथ स्वागत किया जाएगा। साथ ही उन्हें आम, अमरूद सहित अन्य फल और छायादार पौधे भी वितरित किए जाएंगे।
मुख्य टर्मिनल भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य प्रस्तुतियां
मुख्य टर्मिनल भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य प्रस्तुतियां और बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसके अलावा हेल्थ चेकअप कैंप और ब्लड डोनेशन कैंप भी लगाया जाएगा। स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाकर उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।
सरकारी विद्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जाएगा जागरूक
यात्रियों को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के 15 वर्षों के सफर, उपलब्धियों और चुनौतियों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई जाएगी। वहीं, एयरपोर्ट के बाहरी क्षेत्र स्थित एक सरकारी विद्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा। फायर कर्मियों द्वारा बच्चों को आग लगने की स्थिति में बचाव और सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
यात्रियों को बेहतर सेवाओं के साथ यादगार अनुभव प्रदान करना प्राथमिकता एयरपोर्ट निदेशक प्रदीप गुप्ता
इस कार्यक्रम के मद्देनजर पत्रकार वार्ता करते हुए एयरपोर्ट निदेशक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सेवाओं के साथ यादगार अनुभव प्रदान करना है।
DESK REPORTER – CHANDAN KUMAR
Comments (0)