Khabarilaal News Desk :
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पिंडरा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और पौधों के संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया गया।
पीएचसी पिंडरा में लगाए गए छायादार और औषधीय पौधे
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिंडरा परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रकृति को हरा-भरा और समृद्ध बनाने के उद्देश्य से अस्पताल परिसर में विभिन्न प्रकार के छायादार एवं औषधीय पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर जिला महामंत्री डॉ. जयप्रकाश दुबे, मंडल प्रभारी ओमप्रकाश पटेल, जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह ‘बिन्नी’, पीएचसी प्रभारी डॉ. संजीव द्विवेदी, मंडल महामंत्री अवधेश मिश्रा, विकास राय, बसंत पटेल, सुजीत सिंह, सतीश पटेल, अनिल राजभर सहित अनेक कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर हुआ पौधरोपण
पिंडरा ग्राम सभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कृष्ण कुमार उर्फ रामू गुप्ता ने ग्रामीणों के साथ पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया।
फूलपुर में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
फूलपुर क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर व्यापारी नेता एवं समाजसेवी राजकुमार गुप्ता ‘राजू’ ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
उन्होंने कहा कि “एक वृक्ष दस पुत्रों के समान होता है और एक वृक्ष अपने जीवनकाल में लाखों रुपये मूल्य की ऑक्सीजन निःशुल्क प्रदान करता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए।”
कार्यक्रम में सिंधोरा मंडल अध्यक्ष बसंत उपाध्याय, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष रमेश विश्वकर्मा, सोनू सेठ, श्याम सुंदर विश्वकर्मा, दिलीप विश्वकर्मा, राजेंद्र प्रसाद कनौजिया, ओमन, भरत, वीरेंद्र विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
हरियाली बढ़ाने का लिया संकल्प
कार्यक्रमों में उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने और अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण देने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी माध्यम है।
Comments (0)