Khabarilaal News Desk :

हरहुआ क्षेत्र के चक्का गांव स्थित शहीद तिलकधारी यादव स्मारक पार्क में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित कर भारत-चीन युद्ध 1962 के वीर शहीद तिलकधारी यादव को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस दौरान सैकड़ों पौधे लगाए गए और ग्रामीणों के बीच पौधों का वितरण भी किया गया।

रेजांगला युद्ध के वीर योद्धा थे तिलकधारी यादव

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि चक्का गांव के वीर सपूत तिलकधारी यादव ने 1962 के भारत-चीन युद्ध में रेजांगला मोर्चे पर लड़ते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया था। उनकी शहादत देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी।

पौधरोपण कर दी श्रद्धांजलि

ग्राम प्रधान मधुवन यादव एवं शहीद के पुत्र राजनाथ यादव की पहल पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक टी. राम के नेतृत्व में ग्रामीणों, स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने स्मारक पार्क परिसर में पौधरोपण किया। उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए शहीद की स्मृति को नमन किया।

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन बड़ी चुनौती बनकर उभरे हैं। ऐसे में वृक्षारोपण न केवल प्रकृति संरक्षण का माध्यम है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम भी है।

बड़ी संख्या में लोग रहे उपस्थित

इस अवसर पर सचिव वीरेंद्र कुमार, जिला महामंत्री मधुवन यादव, दीपक कुमार चौहान, कपिल नारायण पांडेय, बांकेलाल कन्नौजिया, भगत यादव, राजनारायण पटेल, सोनू प्रसाद, राजनाथ यादव एवं एडवोकेट कौशलेंद्र यादव सहित अनेक ग्रामीणों एवं गणमान्य लोगों ने पौधरोपण कर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।

शहादत और पर्यावरण संरक्षण का संगम

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया तथा शहीद तिलकधारी यादव के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

DESK REPORTER – CHANDAN KUMAR

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

1 + 4 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!