Khabarilaal news desk
वाराणसी । यात्रियों की सुरक्षा एवं स्टेशन परिसर में सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को वाराणसी रेलवे स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार के आसपास आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान रेलवे प्रशासन, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) तथा नगर निगम के संयुक्त सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
अभियान के दौरान स्टेशन परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में घूम रहे 06 गोवंशों को पकड़कर किया गया सुरक्षित
अभियान के दौरान स्टेशन परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में घूम रहे 06 गोवंशों को पकड़कर सुरक्षित रूप से हटाया गया, जिससे यात्रियों के आवागमन में होने वाली संभावित असुविधा और दुर्घटना की आशंका को कम किया जा सके।
स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता के अनुसार इन प्रमुख लोगों की इस दौरान रही उपस्थिति
स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता ने बताया कि रेलवे की ओर से मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक प्रशांत पंसारे, प्रदीप कुमार एवं सफाई प्रबंधक चंद्रभूषण गिरी अभियान में उपस्थित रहे। वहीं रेलवे सुरक्षा बल के एएसआई शिवमुनी यादव ने सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली। नगर निगम की ओर से फार्मासिस्ट अमरनाथ द्विवेदी, चालक अशोक कुमार तथा गोवंश पकड़ने वाली छह सदस्यीय टीम ने अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
स्टेशन परिसर को स्वच्छ, सुरक्षित एवं पशु-मुक्त बनाए रखने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी
स्टेशन निदेशक ने बताया कि स्टेशन परिसर को स्वच्छ, सुरक्षित एवं पशु-मुक्त बनाए रखने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
Comments (0)