Khabarilaal News Desk :

दुर्गाकुंड स्थित धर्मसंघ शिक्षा मण्डल के मणि मंदिर परिसर में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षनाथ मठ के पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ का 54वां जन्मोत्सव हर्षोल्लास और धार्मिक आयोजनों के बीच मनाया गया। विश्व हिंदू महासंघ (भारत) की ओर से इस अवसर को ‘हिंदू शौर्य दिवस’ के रूप में भी मनाया गया।

योगी आदित्यनाथ को बताया सनातन का सूर्य

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धर्मसंघ मणि मंदिर के पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 शंकरदेव चैतन्य ब्रह्मचारी जी महाराज ने कहा कि योगी आदित्यनाथ वर्तमान समय में सनातन संस्कृति के सूर्य और हिंदू समाज की शक्ति हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ ने सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का संदेश दिया है तथा उनके नेतृत्व में प्रत्येक नागरिक अपने धर्म और परंपराओं के साथ सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत कर रहा है।

काशी विश्वनाथ धाम का लौटा वैभव

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अन्नपूर्णा मठ मंदिर के पीठाधीश्वर महंत शंकर पुरी महाराज ने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम का गौरव और वैभव पुनः स्थापित हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक कार्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संभव हुआ है, जिस पर प्रत्येक सनातनी गर्व महसूस करता है।

54 देव वृक्षों का रोपण, गौपूजन भी हुआ

जन्मोत्सव के अवसर पर मणि मंदिर परिसर में योगी आदित्यनाथ के नाम पर एकमुखी और पंचमुखी रुद्राक्ष के पांच पौधों सहित 54 देव वृक्षों का पौधरोपण किया गया। इसके साथ ही गौसेवा एवं गौपूजन का आयोजन भी किया गया।

विश्व मंगल की कामना से बनारस संगीत घराने के कलाकारों ने सोहर, भजन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान 54 गौ माताओं का विशेष पूजन किया गया।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता

इस अवसर पर राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, विधायक नीलकंठ तिवारी, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी शंभू शरण, विश्व हिंदू महासंघ (भारत) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह सहित अनेक वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए और पर्यावरण संरक्षण, गौसेवा तथा सनातन संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया।

इनकी रही विशेष भूमिका

कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत विश्व हिंदू महासंघ (भारत) के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने किया। संचालन प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन अरुण सिंह साधू ने किया।

आयोजन में केशव सिंह, सुंदरम सिंह, दीपक सिंह, मनीष सिंह, संतोष कुमार सिंह, गौरव कुमार उपाध्याय, डॉ. डी.पी. सिंह, अम्बरीश सिंह, राणा संत विजय सिंह, सुरेश सिंह और महात्मा पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

DESK REPORTER – CHANDAN KUMAR

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

8 + 9 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!