वाराणसी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी शुक्रवार को असम (गुवाहाटी) से किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त को जारी करेंगे। उक्त आशय की जानकारी देते हुए उप कृषि निदेशक अमित कुमार जायसवाल ने बताया कि आगामी 13 मार्च शुक्रवार को अपराह्न 5 बजे गुवाहटी (असम) में आयोजित "पीएम किसान उत्सव दिवस" कार्यक्रम का सजीव प्रसारण (pmindiawebcast.nic.in) के माध्यम से जनपद के कृषि विज्ञान केन्द्र, कल्लीपुर के साथ ही जनपद के सभी विकास खण्ड एंव ग्राम प्रधानो के माध्यम से सभी ग्राम पंचायतों, सहकारी समितियों, किसान समृद्धि केन्द्रों पर भी किया जायेगा।

उप कृषि निदेशक ने जनपद के किसानों से अपील करते हुए कहा है कि वे आगामी 13 मार्च को अपनी सुविधानुसार नजदीकी कार्यक्रम स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में जुट जाए।

उल्लेखनीय है कि वाराणसी जनपद में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत भारत सरकार द्वारा जनपद वाराणसी के 305823 किसानों को 21 किस्तों के माध्यम से 937.130 करोड़ की धनराशि किसानों के बैंक खाते में भेजी जा चुकी है।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

2 + 8 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!