Khabarilaal News Desk :

पिंडरा क्षेत्र के सिंधोरा निवासी मेराज की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले ने राजनीतिक रंग पकड़ लिया है। शनिवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय मृतक के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।

परिजनों को दिया न्याय का भरोसा

अजय राय ने मृतक मेराज के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने परिवार का दुख साझा करते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

24 मई को नहर किनारे मिला था शव

गौरतलब है कि सिंधोरा निवासी कमरुद्दीन के पुत्र मेराज का शव 24 मई को जौनपुर जिले के केराकत थाना क्षेत्र स्थित खरगेसनपुर सोहनी नहर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। घटना के बाद से परिवार लगातार न्याय की मांग कर रहा है और मामले के खुलासे की गुहार लगा रहा है।

अधिकारियों से की फोन पर बातचीत

परिजनों से मुलाकात के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों से टेलीफोन पर वार्ता कर मामले का जल्द खुलासा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस दौरान सलमान बसर, सुरजीत मौर्य, नंदा राम शास्त्री, निसार अंसारी, जावेद अहमद, भैया राम मौर्य, राम सेनेही पांडे, शशिकांत मिश्रा, राजू राम, श्याम बाबू सिंह, दिना सिंह, गुड्डू उपाध्याय, राजेश साहू, रतन सेठ, खंजाटी सिंह, नागेश सिंह और सावन राजभर सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

मामले पर बनी हुई है नजर

मेराज की मौत का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। परिवार और स्थानीय लोग अब जांच एजेंसियों की कार्रवाई और मामले के खुलासे का इंतजार कर रहे हैं।

DESK REPORTER – CHANDAN KUMAR

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

3 + 3 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!