वाराणसी। IIMT विश्वविद्यालय मेरठ में 6 से 8 मार्च तक आयोजित द्वितीय सीनियर नेशनल नॉर्थ ज़ोन रोल बॉल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की महिला और पुरुष दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। 

महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने जम्मू-कश्मीर को 4-1 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। उत्तर प्रदेश महिला टीम की कप्तानी वाराणसी की अंतरराष्ट्रीय रोल बॉल खिलाड़ी सुनीता गुप्ता ने की। उनके नेतृत्व में टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। महिला टीम में वाराणसी की सुनीता गुप्ता (कप्तान), के.बी. वर्षा श्री, तन्वी गुप्ता और एशिका सिंह शामिल रहीं। 

वहीं पुरुष वर्ग में वाराणसी के दिव्यांशु कुमार और अभिषेक पटेल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और पंजाब की टीमों ने हिस्सा लिया।

वाराणसी रोल बॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के चेयरमैन राहुल सिंह, अध्यक्ष रीना सिंह, उपाध्यक्ष राकेश पांडेय, टीम मैनेजर विजय पांडेय तथा संदीप सिंह, ब्रिजेश सिंह, राजेश कुमार और आर.बी. यादव सहित अन्य पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

5 + 9 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!