VARANASI NEWS:-नौ दिवसीय संगीतमय रामकथा का 01 जून से 10 जून तक होगा आयोजन
VARANASI NEWS – वाराणसी में विश्वस्तरीय आवासीय प्रोजेक्ट, NRI निवेशकों को मिलेगा खास फायदा
VARANASI NEWS:-हिंदू युवा वाहिनी' के प्रदेश अध्यक्ष पर हमला, शीशे तोड़े; मुकदमा दर्ज
VARANASI NEWS:--विश्व हिन्दू महासंघ बड़े हनुमान जी मन्दिर पर कराया सुन्दर काण्ड पाठ और सहभोज
VARANASI NEWS:-नागरिक समिति के प्रतिवेदन में शंकराचार्य को निशाना बनाने का आरोप
VARANASI NEWS – सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत संस्कृत विद्या विभाग द्वारा शिवालय में मंत्रोच्चार एवं रुद्राभिषेक का आयोजन
“सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” के अंतर्गत सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के श्रमणविद्या संकाय स्थित संस्कृत विद्या विभाग द्वारा एक विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय परिसर स्थित शिवालय में वैदिक मंत्रोच्चार, रुद्राभिषेक, शिवस्तुति तथा विभिन्न वैदिक मंत्रों का सामूहिक जाप किया गया।
VARANASI – गंगा सेवा निधि द्वारा विशेष आरती, शंखनाद और डमरू की थाप के बीच गूंजे भारत माता की जय के नारे
ऑपरेशन सिंदूर को एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट स्थित मां गंगा की आरती भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को समर्पित की गई। गंगा सेवा निधि द्वारा आयोजित इस विशेष आरती में सेना के साहस और आतंकवाद के खिलाफ उनके अदम्य संघर्ष को नमन किया गया।
ALLAHABAD – सार्वजनिक भूमि पर नमाज को लेकर हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- सभी का है समान अधिकार
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सार्वजनिक भूमि पर धार्मिक गतिविधियों को लेकर महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए स्पष्ट किया है कि ऐसी जमीन का उपयोग किसी एक समुदाय द्वारा एकतरफा नहीं किया जा सकता। अदालत ने कहा कि सार्वजनिक भूमि पर सभी नागरिकों का समान अधिकार होता है और इसका उपयोग कानून के दायरे में रहकर ही किया जाना चाहिए।
VARANASI – गौमाता की रक्षा पर शंकराचार्य का तीखा बयान, गविष्ठी यात्रा का किया ऐलान
श्रीविद्यामठ में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ने गौमाता की रक्षा को लेकर सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि देश में गौमाता की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है और इस विषय पर सरकार को स्पष्ट नीति बनानी चाहिए।
VARANASI – ‘शांति भीतर है, बाहर नहीं’ बुद्ध पूर्णिमा पर प्रो. वाड्ंछुग दोर्जे नेगी का संदेश
बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान, सारनाथ में धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संस्थान के कुलपति प्रो. वाड्ंछुग दोर्जे नेगी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि “शांति भीतर है, बाहर नहीं”, यही महात्मा बुद्ध के दर्शन का मूल संदेश है।
VARANASI – बरेका में 2570वीं त्रिविध पावनी बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन
बरेका रेल इंजन कारखाना स्थित सूर्य सरोवर परिसर में बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर 2570वीं त्रिविध पावनी बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन ‘बुद्ध पूर्णिमा आयोजन समिति, बरेका’ द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिजन शामिल हुए।
VARANASI – बाबा सिद्धार्थ गौतम राम के अवतरण दिवस पर 55 युगल परिणय सूत्र में बंधे, लिया आशीर्वाद
दहेज प्रथा और खर्चीली शादियों के खिलाफ समाज में बढ़ती जागरूकता के बीच वाराणसी में एक भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। रविन्द्र पुरी स्थित अघोराचार्य बाबा कीनाराम क्लीं कुण्ड परिसर में बाबा सिद्धार्थ गौतम राम के अवतरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को 55 जोड़ों का विवाह विधिवत संपन्न हुआ।