Khabarilaal news desk:-

वाराणसी। सेवापुरी क्षेत्र के कपसेठी थाना अंतर्गत धवकलगंज बाजार स्थित दादूपुर में संचालित सिद्धि विनायक क्लीनिक पर शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए क्लीनिक को सील कर दिया। यह कार्रवाई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव के चिकित्सा अधिकारी डॉ. शेर मोहम्मद के नेतृत्व में की गई।

जनता की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, नहीं दिखा सके दस्तावेज,जांच में फर्जी संचालन की पुष्टि

स्थानीय निवासी पूजा रानी द्वारा जिलाधिकारी को दी गई शिकायत के बाद टीम जांच के लिए पहुंची। क्लीनिक संचालक से संचालन संबंधी जरूरी दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। जांच में क्लीनिक का संचालन संदिग्ध और नियमों के विरुद्ध पाया गया।

पहले भी हो चुकी थी सीलिंग, दोबारा स्थान बदलकर संचालित हो रही थी वही क्लिनिक 

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह क्लीनिक पहले भी इसी बाजार में संचालित हो रहा था और तब भी इसे सील किया गया था। इसके बावजूद संचालक ने स्थान बदलकर दोबारा क्लीनिक शुरू कर दिया था।

पुलिस बल की मौजूदगी में हुई क्लीनिक के सील करने की कार्रवाई

कार्रवाई के दौरान धवकलगंज चौकी प्रभारी विनय कुमार प्रजापति पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

चिकित्साधिकारी की चेतावनी-दोबारा संचालन पर सख्त कार्रवाई

चिकित्सा अधिकारी डॉ. शेर मोहम्मद ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में क्लीनिक दोबारा अवैध रूप से संचालित होता पाया गया, तो संबंधित के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

6 + 9 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!