वाराणसी। खाने को लेकर अपनी मां से हुए विवाद में बेटे ने मां की लोहे की राड से मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी होते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है।

घटना मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के भुल्लनपुर हरिजन बस्ती में सोमवार की शाम का है। सूत्रों के अनुसार भुल्लनपुर हरिजन बस्ती निवासी 25 वर्षीय घनश्याम का अपनी 70 वर्षीय मां शीला देवी से खाने को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर घनश्याम ने पास में रखी लोहे की रॉड से अपनी मां के सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से शीला देवी की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एडीसीपी नीतू कादयान, एसीपी रोहनिया संजीव शर्मा और मंडुवाडीह थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

लोगों के अनुसार आरोपी घनश्याम मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बताया जा रहा है कि मृतका शीला देवी के चार बेटे हैं। इनमें रामबाबू (40), दिनेश (35) और बहादुर (32) मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

5 + 5 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!