वाराणसी।चोलापुर थाना क्षेत्र के अल्लोपुर बाजार में सोमवार को एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।आस पास के ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भता कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना चोलापुर के गोसाईपुर, निवासी भुंन्नू कुमार अपनी मोटरसाइकिल से अल्लोपुर बाजार से गुजर रहे थे। उसी दौरान एक तेज रफ्तार से चल रही चार पहिया वाहन ने अनियंत्रित होकर युवक जोरदार टक्कर मार दिया जिससे युवक वही पर गिर पड़ा ग्रामीणों की मदद से उसे पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां घायल युवक का इलाज चल रहा है डॉक्टर ने बताया कि घायल मरीज की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। आपको बताते चलें कि टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गं । दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।ग्रामीणों की 

सूचना पर चोलापुर पुलिस मौके पर पहुंचकर एम्बुलेंस की मदद से घायल भुंन्नू कुमार को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और डाक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा है

 

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

2 + 3 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!