वाराणसी । केंद्र की मोदी सरकार हो या प्रदेश की योगी सरकार चल रहे विकास कार्यो में गुणवत्तापूर्ण कार्य होनी चाहिए और इसका असर भी दिखाई पड़ रहा है। हालांकि कुछ ऐसे भी ठेकेदार है,जो शासन और प्रशासन के मंसूबे पर पानी फेरने का काम कर रहे हैँ।ताजा मामला वाराणसी के अटेसुआ का है,जहाँ लगभग एक किलोमीटर सड़क मार्ग के मरम्मत का कार्य हुआ और काम पुरा होने के बाद PWD ने उसे उखड़वा दिया क्योंकि गुणवत्तापूर्ण कार्य नही हुआ था।
अजगरा विधानसभा के अटेसुआ में PWD द्वारा हुई यह कार्यवाही चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय विधायक त्रिभुवन राम की अगर मानें तो उनका कहना रहा है कि वहां हम और ओपी राजभर एक कार्यक्रम में गये थे और जब वहां सड़क मरम्मत कार्य देखा तो वहां लापरवाही देखने को मिली।इसके बाद PWD को सूचित किया गया जिस पर कार्यवाही हुई और सड़क को उखड़वाया गया।
उन्होंने बताया कि मेरे विधानसभा में कई जगहों पर सड़क मरम्मत कार्य चल रहे हैँ और मै सख्त चेतावनी दे रहा हूं कि अगर किसी ने गुणवत्ता से समझौता किया,तो बख्शूंगा नहीं।ऐसे ठेकेदारों के फर्म ब्लैक लिस्ट ही नहीं होंगे बल्कि उनके खिलाफ FIR दर्ज कराकर जेल भेजनें का काम भी होंगा।

Comments (0)