वाराणसी। गर्मी की तपिश अब शुरू हो गई है और ऐसे में बात करे धार्मिक नगरी काशी में आने वाले श्रद्धालुओं की तो श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में लगातार संख्या बढ़ते नजर आ रही है। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो इसके लिए मंदिर प्रशासन भी पूरा ध्यान दे रहा है और इसिलिए पूरे मंदिर कॉरिडोर परिसर में जर्मन हैंगर लगाए गये है। साथ ही जूट के मैट भी बिछाए गये हैं।

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर बाबा विश्वनाथ का दर्शन कर रहे हैं। लगभग चार से पांच लाख श्रद्धालू प्रतिदिन मंदिर में आते हैं और बाबा के दरबार में मत्था टेकते हैं। मंदिर प्रशासन ने धूप और गर्मी के बचाव के तमाम इंतजाम श्रद्धालुओं के लिए कर रखे हैं। मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र की बात अगर करें तो उनके अनुसार पूरे मंदिर कॉरिडोर परिसर में जर्मन हैंगर की व्यवस्था की गई है।

वहीं श्रद्धालुओं को मंदिर पहुंचने में पैर न जले उसके लिए जूट के मैट भी बिछाए गए है। इसके साथ ही कॉरिडोर परिसर क्षेत्र में पानी की व्यवस्था, कूलर पंखे की व्यवस्था मंदिर प्रशासन द्वारा की गई है। श्री काशी विश्वनाथ महादेव के दर्शन करने के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालु इन तमाम व्यवस्थाओं को देखकर मंदिर प्रशासन का धन्यवाद भी दे रहे हैं और दर्शन कर अपनी मनोकामनाओ की पूर्ति कर रहे हैं।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

7 + 4 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Photo Gallery