khabarilaal news desk
VARANASI
फूलपुर थाना क्षेत्र के मिराशाह तिराहे पर प्रत्येक गुरुवार को लगने वाले ग्रामीण बाजार मेले में गुरुवार को एक दो वर्षीय मासूम बालक अपने परिजनों से बिछड़ गया। बताया जा रहा है कि बच्चा मेले में अपने परिवार के साथ आया था, लेकिन भीड़भाड़ के दौरान भटकते हुए मिराशाह तिराहे तक पहुंच गया|
कम उम्र के कारण कुछ भी स्पष्ट नहीं बता सका मासूम
स्थानीय लोगों ने जब बच्चे से उसका नाम और पता पूछने का प्रयास किया तो वह अपनी कम उम्र के कारण कुछ भी स्पष्ट नहीं बता सका। इसके बाद मिराशाह निवासी वकील पटेल ने मानवता का परिचय देते हुए बच्चे को अपने संरक्षण में रखा है।
सोशल मीडिया के माध्यम से बच्चे की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील
स्थानीय लोगों और समाजसेवियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से बच्चे की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की है, ताकि मासूम को जल्द से जल्द उसके परिजनों से मिलाया जा सके।
ग्रामीणों को उम्मीद परिवार तक सुरक्षित पहुंच जाएगा मासूम बालक
यदि किसी व्यक्ति को बच्चे के बारे में कोई जानकारी हो या वह उसे पहचानता हो, तो तत्काल मिराशाह निवासी वकील पटेल अथवा फूलपुर थाना पुलिस से संपर्क करने की अपील की गई है।ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि सोशल मीडिया और जनसहयोग के माध्यम से बच्चा शीघ्र ही अपने परिवार तक सुरक्षित पहुंच जाएगा।
Comments (0)