Khabarilaal News Desk :

Ahmedabad में हुए Air India Flight AI-171 crash को लगभग एक साल पूरा होने वाला है। इसी बीच हादसे से जुड़े प्रत्यक्षदर्शियों के दावों ने मामले को नया मोड़ दे दिया है।

कैप्टन के दोनों हाथ कंट्रोल पर होने का दावा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कैप्टन Sumeet Sabharwal का शव बैठी हुई अवस्था में मिला था और उनके दोनों हाथ विमान के कंट्रोल योक (स्टीयरिंग हैंडल) पर जमे हुए थे। इसे विमान को आखिरी क्षण तक बचाने की कोशिश का संकेत माना जा रहा है।

पोस्टमार्टम और प्रत्यक्षदर्शियों से बड़ा दावा

रिपोर्ट के अनुसार गोपनीय पोस्टमार्टम दस्तावेज, B. J. Medical College के प्रत्यक्षदर्शियों और फोरेंसिक रिकॉर्ड से संकेत मिलता है कि कैप्टन ने अंतिम समय तक संघर्ष किया।

एकमात्र यात्री बचा था जिंदा

12 जून 2025 को टेकऑफ के कुछ सेकंड बाद एयर इंडिया की यह फ्लाइट मेडिकल कॉलेज हॉस्टल परिसर पर क्रैश हो गई थी। हादसे में केवल Vishwash Kumar Ramesh जीवित बचे थे।

फाइनल रिपोर्ट का अब भी इंतजार

Aircraft Accident Investigation Bureau (AAIB) की शुरुआती रिपोर्ट में दोनों इंजन बंद होने की बात कही गई थी, लेकिन अंतिम जांच रिपोर्ट अभी तक जारी नहीं हुई है।

 
 
 
Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

7 + 8 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!