Khabarilaal News Desk :
79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के आखिरी दिनों में भारतीय हस्तियों का जलवा लगातार देखने को मिल रहा है। इसी बीच असम की चर्चित मां-बेटी जोड़ी उर्मिमाला बरुआ और स्निग्धा बरुआ ने एक बार फिर रेड कार्पेट पर अपनी मौजूदगी से सबका ध्यान खींच लिया।

बीते साल कान्स में साथ पहुंचकर इतिहास रचने वाली यह जोड़ी इस बार भी स्टाइल और ग्लैमर के मामले में चर्चा में रही। खास बात यह रही कि मां उर्मिमाला का अंदाज इतना यंग और स्टाइलिश लगा कि सोशल मीडिया पर लोग पूछने लगे – आखिर इनमें मां कौन है और बेटी कौन?
मनीष मल्होत्रा के कस्टम आउटफिट में दिखीं उर्मिमाला

उर्मिमाला बरुआ ने मिडनाइट वायलेट रंग का कस्टम डिजाइनर आउटफिट पहना, जिसे डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने तैयार किया। स्ट्रैपलेस कॉर्सेट स्टाइल ड्रेस पर पर्ल्स की बारीक डिटेलिंग की गई थी।
उनकी मरमेड स्टाइल स्कर्ट और ड्रेप्ड सिल्हूट ने लुक में रॉयल टच जोड़ा। वहीं सिर पर मैचिंग वेल को पल्लू की तरह कैरी कर उन्होंने देसी अंदाज भी दिखाया।
बेशकीमती जूलरी ने खींचा ध्यान

उर्मिमाला ने 25 कैरेट वायलेट अमेथिस्ट और 40 कैरेट डायमंड नेकलेस पहना। इसके अलावा डायमंड ब्रेसलेट, रिंग्स और इयररिंग्स ने उनके पूरे लुक को और ज्यादा लग्जरी बना दिया।
बेटी स्निग्धा ने भी किया ट्विनिंग स्टाइल

स्निग्धा बरुआ भी मां के साथ ट्विनिंग करते हुए पर्ल डिटेलिंग वाले प्लश सिल्क आउटफिट में नजर आईं। उनके डीप नेक ब्लाउज और ड्रेप्ड स्कर्ट ने रेड कार्पेट पर ग्लैमरस लुक दिया।
उन्होंने भी सिर पर पल्लू स्टाइल वेल कैरी की, जिससे देसी और इंटरनेशनल फैशन का फ्यूजन नजर आया।
120 कैरेट जूलरी बनी चर्चा का विषय

स्निग्धा ने 120 कैरेट रूबी और 80 कैरेट डायमंड वाली जूलरी पहनी, जिसे तैयार करने में महीनों का समय लगा। लेयर्ड नेकलेस, इयरकफ और ब्रेसलेट ने उनके लुक को और खास बना दिया।
50 हजार क्रिस्टल वाले गाउन ने बढ़ाया ग्लैमर

उर्मिमाला ने एक अन्य लुक में 50 हजार क्रिस्टल से सजा हैंड एम्बेलिश्ड गाउन भी पहना। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे तैयार करने में करीब 1200 घंटे लगे।
वहीं स्निग्धा ब्लैक शीयर गाउन में नजर आईं, जिसमें सिल्वर सेक्विन डिटेलिंग और ड्रामेटिक ट्रेल देखने को मिली।
सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या कहा?

मां-बेटी की तस्वीरें वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने कमेंट किया कि उर्मिमाला अपनी बेटी की बहन जैसी लग रही हैं। कुछ लोगों ने दोनों की ट्विनिंग और देसी टच की भी जमकर तारीफ की।

कान्स जैसे ग्लोबल मंच पर असम की इस जोड़ी ने एक बार फिर भारतीय फैशन और पारंपरिक स्टाइल को अलग अंदाज में पेश किया।
Comments (0)