वाराणसी। फूलपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को सुबह सड़क हादसे में साइकिल से मजदूरी करने जा रहे एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार जलालपुर जौनपुर थाना क्षेत्र के लहंगपुर(अटहनू) निवासी प्रदीप गोंड (35 वर्ष) पुत्र गुलाब गोंड सोमवार को सुबह 9 बजे साइकिल से मजदूरी करने जा रहा था इसी दौरान यूपीएसआईडीसी स्थित अमूल बनास कंपनी के पास गलत दिशा से आ रही हाइड्रा ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में प्रदीप गोंड गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया आसपास मौजूद लोगों ने घायल को तत्काल पिंडरा स्थित विजय लक्ष्मी अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। परिजन लेकर वाराणसी जा रहे थे कि रास्ते में ही प्रदीप गोंड ने दम तोड़ दिया।

हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं और वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। पत्नी शांति देवी का रो रोकर बुरा हाल था। मृतक के चचेरे भाई भइया लाल ने फूलपुर थाने में तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

वही दुसरी तरफ फूलपुर थाना क्षेत्र के करखियाव स्थित अमूल डेयरी के सामने लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर सोमवार को पुलिस और प्रशासन सक्रिय नजर आया डीसीपी गोमती जोन आकाश कुमार पटेल और फूलपुर थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सड़क की स्थिति और दुर्घटनाओं के कारणों की जानकारी ली। साथ ही एनएचआई की टीम को भी मौके पर बुलाकर विस्तृत चर्चा की गई। डीसीपी आकाश पटेल ने एनएचआई की टीम को आवश्यक सुझाव देते हुए कहा कि ऐसे इंतजाम किए जाएं जिससे इस स्थान पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Sponsor Advertisment
S.R. Platinum English School, Harahua
Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

4 + 3 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Photo Gallery