वाराणसी। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के द्वारा सोमवार को काल भैरव मंदिर क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंदिर के आसपास के दुकानदारों व स्थानीय लोगों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि दुकान के बाहर सामान न रखा जाए और न ही तो सड़कों पर किसी प्रकार वाहन खड़ा किया जाए ।
बताते चलें कि वाराणसी पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल सुबह काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे हुए थे। मंदिर परिसर से दर्शन के बाद बाहर निकले पुलिस कमिश्नर ने दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को देख नाराजगी व्यक्त की वही तत्काल प्रभाव से अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यदि किसी भी दुकानदार के द्वारा सड़क पर सामान रख अवैध कब्जा किया गया या वहां खड़ा किया गया तो बिना किसी सूचना के उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
वही उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में दर्शन पूजन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण यातायात व्यवस्था पुरी तरह ध्वस्त हो जाती है अवैध गाड़ी खड़ा करने तथा दुकान के बाहर सामान लगाते हुए पाए जाने पर दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे क्षेत्र में नियमित रूप से गश्त करें और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीणा, एडीसीपी वैभव बांगर, डीसीपी काशी जोन गौरव बांसवाल, एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
आपको यह भी बता दे की पुलिस प्रशासन के इस सख्त रवैये से क्षेत्र के अतिक्रमणकारियों में जहां एक तरफ हड़कंप मच गया है।वही प्रशासन ने साफ कर दिया है कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Comments (0)