वाराणसी। एलपीजी गैस सिलेंडर की किमतों में बढ़ोत्तरी के बाद से ही विपक्ष लगातार सत्ता पक्ष पर हमलावर है। ताजा मामला वाराणसी के नरिया वार्ड का है,जहां सपा नेता पूर्व पार्षद कमल पटेल के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने गैस सिलेंडर रखकर और चूल्हें पर रोटी सेकते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। 

प्रदर्शन के दौरान महिलाओं और बच्चों ने भी हाथों में तख्तियां लेकर महंगाई के खिलाफ आवाज बुलंद की। इस मौके पर बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष अमन यादव ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा सरकार आई है, तब से हर छह महीने में किसी न किसी बहाने आम जनता को लाइन में लगना पड़ रहा है। लगातार बढ़ती महंगाई से गरीब और मध्यम वर्ग की कमर टूट गई है।

वहीं पूर्व पार्षद कमल पटेल ने कहा कि अगर यही हाल रहा तो 2027 के चुनाव में जनता लाइन लगाकर भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल कर देगी। भाजपा सरकार के रहते जनता को महंगाई से राहत मिलना मुश्किल है।

इस दौरान विरोध प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से कमल पटेल,अमन यादव, अशोक राजभर, गुड़िया देवी, पूजा, सुकन्या, रिया, गणेश सोनकर, सूरत सोनकर, राजू पटेल और विनोद राजभर सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।

 

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

8 + 6 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Photo Gallery