Khabarilaal News Desk :

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार ऐश्वर्या राय बच्चन ने कान्स 2026 (Cannes 2026) की रेड कार्पेट पर अपनी शानदार एंट्री कर ही ली है। हर साल की तरह इस बार भी उनका लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया, जिसका इंतजार फैंस पहले दिन से कर रहे थे। क्लोजिंग सेरेमनी के लिए पहुंचीं विश्व सुंदरी ने अपने जादू से एक बार फिर सबको मात दे दी है।

अमित अग्रवाल का 1500 घंटे में बना कस्टम गाउन पहना

ऐश्वर्या राय ने कान्स की रेड कार्पेट पर मशहूर डिजाइनर अमित अग्रवाल की कस्टम क्रिएशन 'Luminara' पहनकर एंट्री ली। डीप सैफायर ब्लू शेड का यह आउटफिट ग्लैमर और ड्रामा का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। इस गाउन में डिजाइनर अमित की सिग्नेचर क्रिस्टल वेन एम्ब्रॉयडरी टेक्नीक का इस्तेमाल किया गया है, जिसे बेहद बारीकी से तैयार करने में 1500 घंटे से ज्यादा का समय लगा।

सेक्विन और फ्लोइंग ड्रेप ने लुक में जोड़ा रॉयल ड्रामा

ऐश के इस गाउन में बॉडी हगिंग फिट के साथ मरमेड सिल्हूट दिया गया है। पूरे गाउन पर बारीक लाइन पैटर्न और चमकदार एम्बेलिशमेंट लगे हैं, जो कैमरों की फ्लैश के बीच नीली रोशनी की लहरों जैसा इफेक्ट दे रहे थे। इसके साथ ही हसीना ने हाथों में एक फ्लोइंग ड्रेप (ट्रेल) कैरी की थी, जिसका साटन फिनिश और वेवी पैटर्न उनके पूरे लुक में एक रॉयल फ्लो जोड़ रहा था।

क्लासी जूलरी और ग्लैम मेकअप से लुक पूरा किया

लुक में पहले से ही काफी ड्रामा था, इसलिए ऐश ने जूलरी को एलिगेंट रखा। उन्होंने लेबल का ब्लू स्टोन और डायमंड नेकलेस पहना, जो गाउन के कलर टोन से मैच कर रहा था। सॉफ्ट ग्लैम मेकअप, साइड पार्टीशन वाले वेवी हेयर और उनकी आइकॉनिक मुस्कान ने इस लुक को ग्रेसफुल फिनिश दी। मोहित राय द्वारा की गई इस स्टाइलिंग की हर तरफ चर्चा हो रही है।

सोशल मीडिया पर फैंस कर रहे जमकर तारीफ

ऐश्वर्या का लुक सामने आने के बाद से ही फैंस इंटरनेट पर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई फैंस का कहना है कि पिछले 4 सालों में यह ऐश्वर्या का सबसे बेस्ट और खूबसूरत कान्स लुक है। फैंस कमेंट्स में लिख रहे हैं कि भले ही ऐश्वर्या इस बार लेट आईं, लेकिन उन्होंने साबित कर दिया कि कान्स की असली क्वीन आज भी वही हैं।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

10 + 4 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!