Khabarilaal News Desk :

Cannes Film Festival के रेड कार्पेट पर पिछले साल PM मोदी की तस्वीर वाला हार पहनकर सुर्खियां बटोरने वाली Ruchi Gurjar एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार रुचि ने पारंपरिक राजस्थानी पोशाक और सिर पर घूंघट के साथ एंट्री लेकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

फिर कान्स में छाईं रुचि गुर्जर

पिछले साल रुचि गुर्जर ने PM मोदी की तस्वीरों वाला खास नेकलेस पहनकर रेड कार्पेट पर एंट्री ली थी, जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। इस बार भी उन्होंने अपने अलग अंदाज से सबको चौंका दिया।

राजस्थानी पोशाक में दिखा शाही अंदाज

रुचि ने रानी पिंक रंग की हैवी एम्ब्रॉयडरी वाली पारंपरिक राजस्थानी पोशाक पहनी। गोल्डन जरी, धागों की कढ़ाई और बारीक बूटियों से सजी इस ड्रेस ने उनके पूरे लुक को राजपूताना दुल्हन जैसा शाही टच दिया।

घूंघट के जरिए दिया खास संदेश

इस बार रुचि का सबसे खास स्टाइल एलिमेंट उनका घूंघट रहा। उन्होंने सिर पर पल्लू लेते हुए तस्वीरें साझा कीं और लिखा— “मेरा घूंघट चुप्पी नहीं, विरोध है।” उनके इस संदेश को सोशल मीडिया पर खूब चर्चा मिल रही है।

ओढ़नी और जूलरी ने बढ़ाई खूबसूरती

रानी पिंक नेट की ओढ़नी पर गोल्ड एम्ब्रॉयडरी और लेस वर्क ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए। वहीं गोल्ड-ग्रीन कुंदन चोकर, झुमके, बोरला, शीश पट्टी, नोजपिन और कंगनों ने उनके पारंपरिक लुक को और निखारा।

बाजूबंद और पायल ने खींचा ध्यान

रुचि के बाजूबंद की लंबी डोरियां और पैरों में पहनी पारंपरिक पायल ने उनके रॉयल देसी अवतार को और खास बना दिया। माथे की छोटी बिंदी ने ट्रेडिशनल चार्म बढ़ा दिया।

कमल के फूलों से दिया खास संदेश

पिछले साल PM मोदी वाला हार चर्चा में था, तो इस बार रुचि ने अपनी ओढ़नी के बॉर्डर और हाथफूल में कमल के फूलों की खास डिटेलिंग कराई। यह भी उनके लुक का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बना।

भारतीय संस्कृति की दिखी झलक

रुचि गुर्जर का यह लुक सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और राजस्थानी विरासत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

8 + 8 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!