Khabarilaal News Desk :

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के पूर्व कुलपति एवं समाज कार्य संकाय के संस्थापक पद्म विभूषण प्रो. राजाराम शास्त्री की 118वीं जयंती गुरुवार को समाज कार्य संकाय में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।

प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

समाज कार्य संकाय परिसर स्थित प्रो. राजाराम शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने उनके शैक्षणिक, सामाजिक एवं प्रशासनिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने समाज कार्य शिक्षा को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

समाज कार्य शिक्षा के थे प्रेरणास्रोत

कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों ने कहा कि प्रो. राजाराम शास्त्री का जीवन शिक्षा, समाज सेवा और मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है। समाज कार्य संकाय की स्थापना के माध्यम से उन्होंने सामाजिक सरोकारों को शिक्षा से जोड़ने का कार्य किया, जो आज भी विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

कार्यक्रम में मौजूद रहे शिक्षक एवं कर्मचारी

इस अवसर पर समाज कार्य संकाय की संकायाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष प्रो. वंदना सिन्हा, प्रो. रामचंद्र पाठक, प्रो. भावना वर्मा, प्रो. चंद्रशेखर सिंह, डॉ. अश्विनी कुमार सिंह, युवराज पाण्डेय, राहुल शर्मा, शिवम मिश्र सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

DESK REPORTER – CHANDAN KUMAR

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

8 + 2 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!