Khabarilaal News Desk :
Prateek Yadav की अचानक मौत के बाद मामला लगातार उलझता जा रहा है। समाजवादी पार्टी के संस्थापक Mulayam Singh Yadav के छोटे बेटे और Aparna Yadav के पति प्रतीक यादव का बुधवार सुबह लखनऊ में निधन हो गया। उन्हें उनके दोस्त अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
जज की निगरानी में जांच की मांग
सपा विधायक Ravidas Mehrotra ने कहा कि प्रतीक यादव की मौत सामान्य नहीं लगती। उन्होंने मांग की है कि पूरे मामले की जांच किसी जज की निगरानी में कराई जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके।
'बेडरूम में गिरे थे'— जिम पार्टनर का दावा
प्रतीक यादव के जिम पार्टनर स्वप्नेश पांडेय ने दावा किया है कि देर रात वह अपने बेडरूम में गिर गए थे, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
पोस्टमार्टम पूरा, रिपोर्ट का इंतजार
King George's Medical University में चार डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम पूरा कर लिया है। अब सभी की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर है, जिससे मौत की असली वजह सामने आएगी।
अखिलेश यादव बोले— कानूनी रास्ता अपनाएंगे
Akhilesh Yadav ने कहा कि परिवार जो भी फैसला करेगा, उसी के अनुसार सभी कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
Comments (0)