वाराणसी। हरहुआ बैजलपट्टी स्थित राजेश्वरी बालिका इंटर कॉलेज एवं एस. आर. कान्वेंट स्कूल में अंतर्विद्यालयी सामान्य ज्ञान, चित्रकला एवं खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया । जिसमें पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरहुआ प्रथम, द्वितीय,पूर्व माध्यमिक विद्यालय औसानपूर, भटौली, देवनाथपूरआदि विद्यालय के 355 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया ।

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कक्षा 5 एवं 6 में चैतन्य सिंह प्रथम स्थान, किशन सिंह द्वितीय स्थान, अमन कुमार तृतीय स्थान , कक्षा 7 एवं 8 वर्ग में प्रिया विश्वकर्मा प्रथम , वर्षा पटेल द्वितीय ,शिवम सोनकर तृतीय स्थान प्राप्त किए। कक्षा 9 एवं कक्षा 11 वर्ग में सौरभ प्रथम, लकी द्वितीय तथा प्रत्यूष एवं मुस्कान क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किए।

चित्रकला प्रतियोगिता में संध्या प्राची शिवानी मीनाक्षी सूरज रिया को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। 

खेल क्षेत्र में कबड्डी, वॉलीबॉल, दौड़ , रस्साकस्सी,फुटबॉल खो - खो आदि खेलों में बालक वर्ग के धीरेंद्र टीम , बालिका वर्ग में श्रेया टीम, 100 मीटर दौड़ में लकी, 200 मीटर की दौड़ में कृष्णा , 300 मीटर की दौड़ में शिराज , 400 मीटर में हिमांशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । खो -खो में लकी यादव टीम विजेता रही । 

उक्त अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक कौशलेंद्र नारायण सिंह ने बच्चों को मेडल , ट्रॉफी एवं उपहार देकर उत्साहवर्धन किया तथा उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है तथा ऐसे आयोजन समय-समय पर आयोजित होने से बच्चों में कौशल एवं प्रतिभा का प्रस्फुटन होता है । 

उक्त कार्यक्रम को संपन्न कराने में सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाओं का सहयोग रहा ।उक्त कार्यक्रम का समापन विद्यालय के प्रधानाचार्य एस वी. विश्वकर्मा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए किया।

Sponsor Advertisment
S.R. Platinum English School, Harahua
Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

2 + 6 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!